फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Facilitation centers will open to sell junk vehicles

कबाड़ वाहनों को बेचने के लिए खुलेंगे सुविधा केंद्र

Thu, 24 Feb 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Facilitation centers will open to sell junk vehicles
बरेली। पुराने वाहनों को स्क्रैपिंग रजिस्ट्रेशन कर काटा जाएगा। भारत सरकार की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद स्क्रैप के लिए यूपी में सुविधा केंद्र खोलने की स्वीकृति दे दी गई है। आरटीओ अफसरों के मुताबिक पुरानी गाड़ियों को बतौर कबाड़ बेचने के लिए सुविधा केंद्रों पर संपर्क करना होगा। सुविधा केंद्रों से गाड़ी मालिकों को पुराने वाहनों को बेचने के संबंध में जरूरी जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

सुविधा केंद्र खोलने की राज्य परिवहन निगम ने स्वीकृति दे दी है। स्क्रैप नीति के तहत 20 साल पूरे कर चुके निजी वाहन, 15 साल पूरे करने वाले व्यावसायिक वाहनों के अलावा तीन बार फिटनेस टेस्ट में फेल होने वाले वाहनों को भी बतौर स्क्रैप कटवाया जाएगा। ऐसा न करने वाले वाहनों का एक अप्रैल से पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्क्रैप नीति के मुताबिक कबाड़ हो चुकी गाड़ी की कुल कीमत का छह फीसद पैसा नकद दिया जाएगा। प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा जिसे पत्र दिखाने पर नए वाहन की खरीद पर कीमत में पांच और टैक्स में 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed