फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   eye operation

जल्द ही अस्पताल में फेको से शुरू होंगे ऑपरेशन

Fri, 26 Jul 2019 06:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
eye operation
बदायूं। जिला अस्पताल के नेत्र चिकित्सा विभाग में अब तक चीरा लगाकर आंखों के ऑपरेशन किए जा रहे थे। एक ऑपरेशन करने में डॉक्टर को अधिक समय लगता था। मरीज को भी कई दिन अहतियात बरतनी पड़ती थी, लेकिन अब अस्पताल प्रशासन ने ऑपरेशन और सरल बनाने की तैयारी कर दी है। इसके लिए मशीन मंगाने की तैयारी की जा रही है, उसके बाद अस्पताल में फेको विधि से ऑपरेशन होना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

नेत्र चिकित्सा विभाग में इस समय तीन नेत्र रोग चिकित्सक तैनात हैं। सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे ओपीडी चलती थी। उसके बाद मरीजों के ऑपरेशन किए जाते हैं। समय-समय पर अस्पताल में कैंप भी लगाया जाता है लेकिन उस दौरान चिकित्सकों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। एक मरीज का ऑपरेशन ओपन विधि से करने में चिकित्सक को करीब डेढ़-दो घंटे लग जाते हैं। जिस दिन कैंप होता है, उस दिन चिकित्सक को देर रात तक काम करना पड़ता है। जो मरीज शेष रह जाते हैं, उन्हें दूसरे दिन बुलाया जाता है। तब कहीं मरीजों के ऑपरेशन हो पाते हैं।
विज्ञापन

लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब चिकित्सक के समय की बचत भी होगी और मरीज को आसानी रहेगी। अब अस्पताल में फेको विधि से आंखों के ऑपरेशन किए जाएंगे। इसके लिए अस्पताल प्रशासन फेको मशीन मंगाने की तैयारी में जुटा है। अस्पताल को जल्द ही मशीन मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लगेगा टांका, जल्द होगी छुट्टी
-फेको विधि से आंखों का ऑपरेशन करने के दौरान न तो कोई चीरा लगेगा और न ही टांका। इस विधि से तुरंत ऑपरेशन होगा और मरीज को जल्द छुट्टी मिल जाती है। इस विधि से मोतियाबिंद पिघलाकर पानी कर दिया जाएगा। उसके बाद मशीन द्वारा लेंस डाल दिया जाएगा।

नेत्र रोग विभाग में आंखों के ऑपरेशन करने के लिए फेको मशीन मंगाई जा रही है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही मशीन मंगवाकर मरीजों के ऑपरेशन शुरू कर दिए जाएंगे।
डॉ. उदयवीर सिंह, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed