फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   External experts in the affair stuck PhD entrance test

बाह्य विशेषज्ञों के चक्कर में अटकी पीएचडी की प्रवेश परीक्षा

Mon, 26 Sep 2016 12:37 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Mon, 26 Sep 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा का इंतजार कर रहे सैकड़ों  अभ्यर्थियों को अभी और इंतजार करना होगा। विवि प्रशासन अभी तक शोध उपाधि समिति (आरडीसी) का कार्य पूरा नहीं कर सका है और जबतक आरडीसी गठित नहीं होंगी तबतक रिक्त सीटों का आंकड़ा साफ नहीं होगा। इन्हीं रिक्त सीटों पर ही विवि को इंट्रेंस करना है। विवि प्रशासन अब अक्टूबर में आरडीसी का कार्य पूरा कर नवंबर में पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन

 विवि प्रशासन के सामने आरडीसी गठित करने में सबसे बड़ी बाधा बाह्य विशेषज्ञों का न आना और आधा दर्जन विषयों के संयोजक न मिल पाना बन रहा है। करीब 70 फीसद विषयों की आरडीसी हो चुकी हैं। अब तीस फीसद ऐसे विषय बचे हैं जिनके लिए बाह्य विशेषज्ञ नहीं मिल पा रहे हैं। कई को भेजे गए बुलावे वापस आ गए। किसी का पता बदल गया तो कोई विदेश चला गया। यूजीसी के नियमानुसार  बिना बाह्य विशेषज्ञों से आरडीसी का कार्य पूरा ही नहीं हो सकता। वहीं कुछ विषयों के संयोजक इसी साल सेवानिवृत्त हो गए, अब विवि प्रशासन को इनकी जगह नए संयोजक बनाने हैं, इसमें भी वक्त लगेगा। विवि में पीएचडी प्रोग्राम पहले से ही एक साल पीछे चल रहा है और अब कोर्स वर्क होने के बावजूद पीएचडी प्रोग्राम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। छह माह पहले विवि प्रशासन का कहना था कि आरडीसी गठित कर सितंबर में रिक्त सीटों पर इंट्रेंस कराया जाएगा पर अबतक स्थिति वैसे ही बनी हुई है। अब विवि प्रशासन का कहना है अक्टूब में हर हाल में आरडीसी का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। नवंबर में रिक्त सीटों की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन




-वर्जन  
-आरडीसी का 70 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। कुछ विषयों के बाह्य विशेषज्ञ और कुछ विषयोें के संयोजक न मिल पाने से कुछ विलंब हो रहा है। अक्टूबर में आरडीसी का कार्य पूरा करके नवंबर में रिक्त सीटों पर पीएचडी की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रोफेसर वीपी सिंह, प्रति कुलपति विवि 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed