फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Exams of 59 students cancelled, fine imposed on 76

Bareilly News: नकल करते धरे गए 59 विद्यार्थियों की परीक्षा निरस्त, 76 पर अर्थदंड

Tue, 11 Jun 2024 06:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Exams of 59 students cancelled, fine imposed on 76
बरेली। चेतावनी और कड़ी कार्रवाई के बावजूद परीक्षा में नकल के मामले थम नहीं रहे हैं। बीते दिनों आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में नकल करते पकड़े गए 135 परीक्षार्थियों पर विश्वविद्यालय की अनुचित साधन निस्तारण समिति ने 59 विद्यार्थियों की वर्ष 2024 की परीक्षा निरस्त कर दी है साथ ही, 76 अभ्यर्थियों को एक-एक हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड को जमा करने के बाद इन्हें दोषमुक्त किया जाने का निर्णय समिति ने लिया है।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह के मुताबिक परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने कार्रवाई के संबंध में आदेश जारी किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए संकल्पित है। परीक्षार्थियों को भी लगातार परीक्षा की शुचिता बरकरार रखने के लिए दिशानिर्देश जारी किए जाते हैं। फिर भी कई छात्र-छात्राएं नकल के भरोसे उत्तीर्ण होना चाहते हैं। जो गलत है।
विज्ञापन


कुलपति ने दिया था आदेश, मंथन के बाद कार्रवाई
मीडिया प्रभारी के मुताबिक कुलपति प्रो. केपी सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत अनुचित साधन प्रयोग के नियमों, उपलब्ध साक्ष्यों, विशेषज्ञों की आख्या के आधार पर अनुचित साधन निस्तारण समिति ने गहन मंथन के बाद कार्रवाई का निर्णय लिया। बताया कि वर्ष 2024 की स्नातक विषम सेमेस्टर, व्यवसायिक परीक्षा, कृषि एवं विधि विषम सेमेस्टर परीक्षाओं में अनुचित साधन प्रयोग में कुल 135 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 59 परीक्षार्थियों की की वर्ष 2024 से संबंधित संपूर्ण परीक्षा निरस्त कर दी गई है। 76 परीक्षार्थियों पर एक हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाइड, पर्ची, मोबाइल प्रयोग करते पकड़े परीक्षार्थी
रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध नौ जिलों के चार सौ से ज्यादा महााविद्यालयों में परीक्षा संपन्न हुई थी। बरेली कॉलेज सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र रहा। यहां कई परीक्षार्थी नकल करते हुए प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम और कक्ष निरीक्षकों ने पकड़े थे। इनमें से कई परीक्षार्थियों ने गाइड, हाथ से लिखी पर्ची, शरीर के अंगों पर प्रश्नों के जबाव लिखकर लाए थे। प्रतिबंध और चेतावनी के बावजूद मोबाइल से भी नकल करते मिले थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed