{"_id":"672a9653dccb2266810fd837","slug":"exams-after-two-days-admit-cards-are-not-being-downloaded-bareilly-news-c-4-bly1015-515470-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो दिन बाद परीक्षाएं, डाउनलोड नहीं हो रहे प्रवेशपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो दिन बाद परीक्षाएं, डाउनलोड नहीं हो रहे प्रवेशपत्र
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आठ नवंबर से होने वालीं स्नातक की मुख्य व बैक परीक्षाओं को लेकर शिक्षकों से लेकर विद्यार्थी तक संशय में हैं। अब तक कॉलेजों को परीक्षा के संबंध में विवि से निर्देश जारी नहीं हुए हैं। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के परीक्षाफॉर्म भी भरने से रह गए हैं। यही नहीं विद्यार्थी प्रवेशपत्र भी डाउनलोड नहीं कर पा रहे।
छात्र संगठन से जुड़े रवि पंडित ने बताया कि कई बार कोशिश कर चुके, प्रवेशपत्र डाउनलोड ही नहीं हुआ। साथ ही मिड टर्म परीक्षा की तिथि पता करने के लिए विद्यार्थी कॉलेज खुलने के बाद से लगातार चक्कर लगा रहे। विवि और कॉलेज से उन्हें स्पष्ट उत्तर नहीं मिल सका है।
महाविद्यालयों के परीक्षा नियंत्रकों का कहना है कि मुख्य परीक्षा से पूर्व विवि की ओर से पत्राचार किया जाता है। इस बार दो दिन पहले भी कोई सूचना व निर्देश नहीं दिए गए। ऐसे में परीक्षा तिथि बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इस संबंध में विवि के मीडिया सेल प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने कहा कि विवि की ओर से जल्द परीक्षा संबंधी अपडेट दी जाएगी। संवाद