फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Examination forms will be filled for MM MD, BSc Nursing from today

एमएम एमडी, बीएससी नर्सिंग के लिए आज से भरे जाएंगे परीक्षा फार्म

Wed, 04 Nov 2020 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Examination forms will be filled for MM MD, BSc Nursing from today
MJP Rohilkhand university

कोविड-19 को देखते हुए विश्वविद्यालय में नहीं जमा होंगे आवेदन

विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संचालित एमएम/ एमडी, बीएससी नर्सिंग और बीएससी पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए चार नवंबर से परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक की ओर से परीक्षा आवेदन पत्र भरे जाने संबंधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

इस बार कोविड-19 को देखते हुए आवेदन पत्र विश्वविद्यालय में जमा नहीं किए जाने हैं। आवेदन पत्र विश्वविद्यालय में जमा करने के संबंध में बाद में सूचना जारी की जाएगी। आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार चार नवंबर से ऑनलाइन परीक्षा फार्म उपलबध होंगे। दस नवंबर तक अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि तय की गई है। 11 नवंबर तक महाविद्यालयों में परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि है, जबकि 12 नवंबर तक सभी महाविद्यालयों को परीक्षा फार्म का सत्यापन पूरा करना होगा। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने बताया कि छात्र ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed