फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ex-servicemen day celebrated with military honors

सैन्य सम्मान के साथ मनाया गया पूर्व सैनिक दिवस

Fri, 15 Jan 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen day celebrated with military honors
सैन्य सम्मान के साथ मनाया गया पूर्व सैनिक दिवस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कारगिल हॉल में लगा कैंप, पूर्व सैनिकों की समस्या का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
बरेली। पांचवें ट्राई सर्विसेज वेटरन्स-डे ( पूर्व सैनिक दिवस) के उपलक्ष्य में गुरुवार को कारगिल हॉल स्थित जूनियर लीडर्स एकेडमी यूबी एरिया के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मध्य कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आईएस घुमन ने लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पूर्व सैनिकों (वेटरन्स), आश्रितों और पूर्व सैनिकों की विधवा महिलाओं को संबोधित किया। आर्मी कमांडर ने पूर्व सैनिकों से भविष्य की अहम जानकारियों को साझा किया। कार्यक्रम में दस वेटरन्स ऑफिसर और 50 वेटरन्स जेसीओ, ओआरएस ने प्रतिभाग किया। ईसीएचएस, कर्नल वेटरन्स, ओआयसीइसीएचएस स्टेशन मुख्यालय, ओसी पॉलीक्लीनिक, यूआरसी यूबी एरिया के प्रतिनिधि ने वेटरन्स से सुझाव लिए। यहां जाट रिकॉर्ड्स, जेएलए, यूबी एरिया के पदाधिकारियों ने समस्याओं का निस्तारण किया। पेंशन संबंधी समस्या हल करने के लिए हेल्थ डेस्क की स्थापना पूर्व सैनिक सुविधा परिसर व अन्य की ओर से की गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed