फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   EX cm akhilesh yadav visit lakhimpur kheri for lok sabha election 2019

पूर्व सीएम अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की जनसभा, बोले- पहले वो चाय वाला था अब चौकीदार बनकर आया है

Mon, 22 Apr 2019 03:51 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Apr 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
EX cm akhilesh yadav visit lakhimpur kheri for lok sabha election 2019
akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि गठबंधन की सरकार बनने पर विधवा महिलाओं की पेंशन 500 रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये कर दी जाएगी। सपा अध्यक्ष सोमवार को लखीमपुर में जीजीआईसी मैदान पर खीरी की लोकसभा प्रत्याशी डॉ. पूर्वी वर्मा और धौरहरा के बसपा प्रत्याशी अरशद सिद्दीकी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा नेता नफरत फैलाते हैं। अपने पुराने वादों पर बात नहीं करते। पहले वो चाय वाला बनकर आए थे। अब चौकीदार बनकर आए हैं। सीमा पर जवानों की जान जा रही है जब कि 56 इंच का सीना रखने वाले सैनिकों की रक्षा नहीं कर पा रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव का दौर आगे बढ़ रहा है। वोटों की बारिश गठबंधन के पक्ष में होती जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने चुनाव कराए जाने के समय पर भी सवाल उठाया। कहा कि एक महीने पहले भी चुनाव कराए जा सकते थे लेकिन आप सब को गर्मी की दोपहरी में मतदान के लिए मजबूर किया गया। इसकी सजा जनता भाजपा को देगी। भाजपा गठबंधन को न जाने क्या-क्या बोल रही है। हम बीजेपी से पूछ रहे हैं कि 38 पार्टियों के साथ मिलकर उन्होंने कौन सी मिलावट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महागठबंधन गरीबों का गठबंधन हैं। इसकी वजह से ही विपक्षी दलों की भाषा बदल रही है। कहा अब की बार चौकीदार की चौकी छीननी है। हमें ऐसा चौकीदार नहीं चाहिए जो बड़े-बड़े उद्योगपतियों को भाग जाने दे रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने एक और बीजेपी ने दो गड्ढों वाले शौचालय बनाए, लेकिन पानी किसी शौचालय को नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed