फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Everyone knows who has 28 files of burning wood... case filed against unknown

Bareilly News: जलौनी लकड़ी की 28 फाइलें किसके पास सबको पता... पर मुकदमा अज्ञात में दर्ज

Fri, 28 Feb 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Everyone knows who has 28 files of burning wood... case filed against unknown
बरेली। नगर निगम की ओर से 18 लाख की जलौनी लकड़ी की कोटेशन की 28 फाइलें गुम होने के मामले में बृहस्पतिवार को कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं नगर निगम में चर्चा है कि आरोपियों का नाम पता होने के बाद भी अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

इस प्रकरण की जांच पुलिस करेगी। पुलिस ही फाइलें गुम करने के आरोपी का नाम विवेचना में तय करेगी। हालांकि अभी तक फाइलें गुम करने का आरोप तत्कालीन एक्सईएन दिलीप कुमार शुक्ला पर लगाया जा रहा था। इसको लेकर निगम के जेई, लिपिक ने भी लिखित में बयान दर्ज कराए थे।
विज्ञापन

फाइलें गायब होने के मामले में नगर आयुक्त ने एक सप्ताह पूर्व ही संलिप्त अधिकारियों को मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। इसमें आरोप था कि तत्कालीन एक्सईएन दिलीप कुमार शुक्ला ने 28 फाइलें गुम की हैं। नगर आयुक्त के निर्देश के बाद बृहस्पतिवार को बाबू मोहर सिंह की ओर से तहरीर दी गई। इसके आधार पर फाइलें गुम होने का अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है। वहीं अब कार्रवाई के बाद चर्चा है कि नगर निगम की साख पर आने और शासन तक कार्रवाई पहुंचाने के लिए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed