{"_id":"6227b9164d668c6a8b2e70cb","slug":"everyone-knows-elections-are-over-now-oil-will-rise-again-bareilly-news-bly477637897","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबको मालूम है,,, चुनाव निपट गए अब फिर तेल चढ़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबको मालूम है,,, चुनाव निपट गए अब फिर तेल चढ़ेगा
विज्ञापन
पेट्रोल पंप।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंपों पर बढ़ी भीड़, पचास रुपये का तेल भरवाने वाले भी टंकी करा रहे हैं फुल
लोगों को आशंका, एक साथ दस से पंद्रह रुपये लीटर तक बढ़ सकती हैं तेल की कीमतें
बरेली। पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि पर नवंबर से लगी रोक चुनाव निपटने के साथ खत्म हो गई है, यह बात हर किसी के जहन में है। रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच मूल्य वृद्धि का पहला ही झटका जोरदार होगा, यह भी एहसास है लिहाजा पेट्रोल पंपों भीड़ बढ़ने लगी है। एक दिन के काम के लिए पचास या सौ रुपये का पेट्रोल भरवाने वाले भी टैंक फुल करा रहे हैं।
जनता के बीच आम धारण है कि चुनाव खत्म होने के बाद अब कभी भी पेट्रोल पर पहली मूल्यवृद्धि दस से पंद्रह रुपये तक की हो सकती है। इसी कारण मंगलवार को शहर के कई पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन लगी नजर आई। पेट्रोल पंप कर्मियों के मुताबिक जो लोग आमतौर पर एक दिन की जरूरत के लिहाज से पचास या सौ रुपये का पेट्रोल बाइक में भरवाते थे, वे टैंक फुल करा ले गए।
हालांकि पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि एक साथ दस-पंद्रह रुपये की मूल्यवृद्धि होने की बात समझ से परे है। पेट्रोल और डीजल का रेट तो अब बढ़ेगा लेकिन उम्मीद है कि पहले की तरह हर रोज थोड़ी-थोड़ी ही मूल्य वृद्धि होगी। फिलहाल पेट्रोल अपने पुराने रेट 95.41 रुपये लीटर पर ही बिक रहा है। पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से सोमवार को ही पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए थे।
विज्ञापन
उधर, ग्राहकों का कहना था कि पेट्रोल पर जल्द 14 रुपये तक बढ़ने की बात चर्चाओं में है। यूक्रेन और रूस के युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल 102 प्रति बैरल पहुंचने के बाद भी अब तक चुनाव की वजह से तेल के दाम नहीं बढ़ाए गए थे। इसी वजह से उनकी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा पेट्रोल भरवा लें ताकि कम से कम कुछ पैसा तो बच जाए।
लोग ज्यादा पेट्रोल भरवा रहे हैं पर पंपों पर स्टॉक होल्ड नहीं
पेट्रोल की गाड़ी की औसत कीमत 13 लाख रुपये है। जिन लोगों पास क्षमता, पैसा और गाड़ी है, वे पेट्रोल का स्टॉक रखता ही है। पेट्रोल पंप के मालिक भी क्षमता के मुताबिक ही स्टॉक रख सकते है। ज्यादा स्टॉक रखने से पेट्रोल पंप मालिको को नुकसान और फायदा दोनों होते हैं। - राकेश अग्रवाल, बरेली सर्विस सेंटर
दो दिन से ग्राहकों की भीड़ कुछ बढ़ती हुई तो दिख रही है लेकिन यह नहीं कहा जा सकता है कि लोग पेट्रोल का स्टॉक जमा कर रहे है। एक बार में पेट्रोल अधिक भरवाने में कोई खास फायदा भी नहीं होने वाला है। यह सच है कि लोगों में कच्चे तेल के रेट बढ़ने से बेचैनी बढ़ी है। - मदन सिंह, हरीश चंद्र लाला एंड संस पंप
सिर्फ अपने काम भर का पेट्रोल भरवाने वाले भी टैंक फुल करा रहे है जबकि पेट्रोल के लिए फिलहाल कोई हाहाकार की स्थिति नहीं है। किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की कमी कहीं नही है। ग्राहकों की कोशिश सिर्फ यही है कि थोड़ा से पैसे की बचत कर ली जाए। - वेद प्रकाश, विश्वेश्वर प्रसाद एंड कंपनी पंप
पेट्रोल का स्टॉक हाईवे के पंप पर सबसे कम होता है। वजह यह है कि सबसे अधिक बड़े वाहन हैं, वे ऐसी स्थिति में हाईवे के पेट्रोल पंपों से ही तेल भरवाते हैं। इस वजह से उनका स्टॉक जल्द खत्म हो जाता है। तेल का ज्यादा स्टॉक शहर के पेट्रोल पंप वाले रखते है। - राशु अग्रवाल, कृष्णा सुपर सर्विस स्टेशन पंप