{"_id":"64c422616467e15030092154","slug":"even-22-mm-of-rain-in-24-hours-could-not-get-rid-of-the-humidity-bareilly-news-c-4-bly1005-216048-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 24 घंटे में 22 मिमी बारिश भी उमस से नहीं दिला सकी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 24 घंटे में 22 मिमी बारिश भी उमस से नहीं दिला सकी निजात
विज्ञापन
बरेली। पिछले तीन दिनों से शहर पर बादल मंडरा रहे हैं। इसके बाद भी चटक धूप लोगों को पसीने से तरबतर कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में 22 मिमी बारिश हुई, इसके बाद भी लोग उमस से बेहाल रहे।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक शुक्रवार को बारिश के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप निकलने से कम तापमान के बावजूद लोगों को तपिश का अहसास हुआ। बताया कि नमी का स्तर 90 फीसदी पहुंच रहा है और तापमान 32 डिग्री के करीब है। आसमान साफ होने से तेज धूप भी निकल रही है। लिहाजा, भले ही तापमान सामान्य से कम हो पर अहसास 37 डिग्री के करीब हो रहा है। आगे भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।
अतुल के मुताबिक बृहस्पतिवार रात में भी घने बादल घिरे और निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर देर रात बारिश हुई थी। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अनुकूल माहौल बने रहने पर भी आगे भी दो दिन तक बारिश की उम्मीद है।
विज्ञापन
--
मौसम इनपुट
अधिकतम 32.8
न्यूनतम 23.9
पूर्वानुमान दिन में हल्की धूप रहेगी। हल्की व मध्यम बारिश के आसार हैं।
सूर्योदय 5:32
सूर्यास्त 7:06