फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   eve teasing report on advocate

बार एसोसिएशन सचिव पर छेड़छाड़ का आरोप

Sun, 12 Jun 2022 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
eve teasing report on advocate
बरेली। बार एसोसिएशन के चैंबरों पर काबिज अधिवक्ताओं के सत्यापन के बीच गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। एक अधिवक्ता की पत्नी ने बार एसोसिएशन के सचिव वीपी ध्यानी पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी में रहने वाले अधिवक्ता की पत्नी ने एसएसपी कार्यालय में दी तहरीर में कहा है कि एक जून को वह अपने पति के साथ चैंबर में बैठी थीं। तभी बार के सचिव वीपी ध्यानी कई साथियों के साथ वहां पहुंचे। ये लोग गालीगलौज करते हुए उनके पति पर हमलावर हो गए। इसी दौरान गंदी नीयत से पकड़कर उनके साथ अश्लील हरकतें करने के साथ उनके कपड़े फाड़ने की भी कोशिश की गई। उनकी शिकायत पर सीओ क्राइम डॉ. दीपशिखा ने कोतवाली पुलिस को जांच करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बाहरी अधिवक्ता काबिज हैं चैंबरों पर
सचिव वीपी ध्यानी ने बताया कि बार एसोसिएशन की पांच बिल्डिंग हैं। एक चैंबर में चार अधिवक्ता बैठते हैं। तमाम ऐसे अधिवक्ताओं को भी चैंबर आवंटित हैं जो हाईकोर्ट या दूसरे जिलों में प्रैक्टिस कर रहे हैं। दूसरी तरफ, तमाम स्थानीय अधिवक्ता चैंबर न मिलने की वजह से परेशान हैं। इसी वजह से सत्यापन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चैंबर सत्यापन की वजह से ही उन पर घिनौने आरोप लगाए गए हैं। उन्हें फोन करके धमकियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस के जवाब में की शिकायत: अध्यक्ष
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव का सचिव वीपी ध्यानी पर लगे आरोप के संबंध में कहना है कि यह शिकायत दुर्भावना से की गई है। चैंबर सत्यापन के लिए अधिवक्ता को नोटिस दिया गया था जिसका उसने जवाब नहीं दिया है। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि यह घटना किन अधिवक्ताओं के सामने हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed