{"_id":"63ba914c5943f329c1728163","slug":"eunuchs-cut-the-private-part-of-the-young-man-in-badaun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नशीला बिस्किट खिलाकर किन्नरों ने काट डाला प्राइवेट पार्ट, बेहोश युवक को कब्रिस्तान में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नशीला बिस्किट खिलाकर किन्नरों ने काट डाला प्राइवेट पार्ट, बेहोश युवक को कब्रिस्तान में फेंका
Sun, 08 Jan 2023 03:18 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 08 Jan 2023 03:18 PM IST
सार
बदायूं में किन्नरों ने एक युवक का प्राइवेट पार्ट का डाला। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में कब्रिस्तान में फेंक दिया। रविवार की सुबह युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
बदायूं के अलापुर इलाके में एक युवक का प्राइवेट पार्ट काटने का मामला सामने आया है। युवक शनिवार शाम शहर से लौट रहा था। रास्ते में मिले किन्नरों ने उसे नशीला बिस्किट खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद प्राइवेट पार्ट काटकर युवक को कब्रिस्तान में फेंक दिया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
करीब 18 वर्षीय युवक उसहैत कस्बे का रहने वाला है। परिवारवालों के मुताबिक वह कार्यक्रमों में नृत्य करने का काम करता है। कई किन्नर भी उसके संपर्क में है। वह इस समय शहर में मीरासराय स्थित अपनी ननिहाल में रह रहा था। युवक शनिवार शाम शहर से अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कार सवार किन्नर मिले।
विज्ञापन
युवक के परिचित बताए जा रहे किन्नर
बताते हैं कि किन्नर युवक के परिचित थे। उन्होंने युवक को कार में बैठा लिया। इस दौरान उसे कुछ बिस्किट खिलाए, जिससे युवक बेहोश हो गया। रविवार को जब युवक को होश आया तब वह ककराला कस्बे के नजदीक कब्रिस्तान में पड़ा था। उसका प्राइवेट पार्ट कट चुका था।
विज्ञापन
Trending Videos
युवक की हालत काफी गंभीर थी। उसे देखकर कई लोग मौके पर पहुंच गए। युवक ने किसी के मोबाइल से अपने परिवार वालों को सूचना दी, जिससे परिवार वाले भी वहां पहुंच गए। युवक को तुरंत जिला अस्पताल ले गए। यहां भी युवक अर्द्धबेहोशी वाली अवस्था में था।