{"_id":"6a25add3f0bd3192fd0498b1","slug":"environmental-watchdogs-are-expanding-the-scope-of-greenery-bareilly-news-c-4-bly1053-900668-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हरियाली का दायरा बढ़ा रहे पर्यावरण प्रहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हरियाली का दायरा बढ़ा रहे पर्यावरण प्रहरी
Sun, 07 Jun 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
बरेली। जलवायु परिवर्तन और बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के दौर में कई युवा धरती पर हरियाली का दायरा बढ़ाने में जुटे हैं। पौधे रोपने के साथ ही ये पर्यावरण प्रहरी अपनी जेब से रुपये खर्च करके कार्यशालाओं का आयोजन करने के साथ ही अन्य आयोजनों के जरिये लोगों को जागरूक कर रहे हैं। पौधा रोपने के बाद पेड़ बनने तक उसकी देखभाल का संकल्प भी ये लोग दूसरों को दिला रहे हैं।
कार्यशाला आयोजित कर रहे रवि
आनंद विहार कॉलोनी निवासी रवि गंगवार ने बताया कि हमारी कोशिश लोगों को शिक्षित करके उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की रहती है। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में पर्यावरण जागरूकता कार्यशाला चलाते हैं। लोगों को पौधरोपण, कूड़ा निस्तारण के लिए जागरूक करते हैं।
सोसाइटी बनाकर लोगों को कर रहीं जागरूक
शास्त्री नगर निवासी अंजलि ने बताया कि उन्होंने अपने कॉलेज के सहपाठियों के साथ मिलकर सोसाइटी बनाई है। इसके जरिये गांव-गांव जाकर पौधरोपण करने के साथ ही लोगों को जागरूक करने का काम भी करते हैं। आम लोग पौधरोपण तो करते हैं, लेकिन उसकी देखभाल नहीं कर पाते, इसलिए सबसे अहम जागरूकता है।
विज्ञापन
समझा रहे पर्यावरण का महत्व
इज्जत नगर की आफरी जुल्फिकार ने बताया कि मुख्य लक्ष्य लोगों को जागरूक करना है। इसके लिए कैंट क्षेत्र में अब तक वह कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर चुकी हैं। पौधरोपण करने के साथ ही कॉलेज के आस-पास रहने वालों को भी पर्यावरण के लिए जागरूक कर रही हूं।