{"_id":"6b0b42b7bf923c939508c74a","slug":"entry-of-outsiders-to-the-circuit-house-is-guarded-bareilly-news-c-4-bly1015-1016428-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सर्किट हाउस में बाहरी लोगों की एंट्री पर पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सर्किट हाउस में बाहरी लोगों की एंट्री पर पहरा
विज्ञापन
बरेली। सर्किट हाउस में हिस्ट्रीशीटर अंशु आर्य वाल्मीकि की जन्मदिन पार्टी का मामला तूल पकड़ने के बाद पीडब्ल्यूडी प्रशासन हरकत में आया है। परिसर में बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। नई व्यवस्था सर्किट हाउस के साथ डाक बंगले में भी लागू होगी।
सर्किट हाउस में हुई जन्मदिन पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इनमें हिस्ट्रीशीटर अंशु आर्य के साथ भाजपा नेता दक्ष पाराशर और मनोज थपलियाल केक काटते नजर आ रहे थे। शुक्रवार को किला निवासी राजकिरन ने डीआईजी और डीएम से शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की थी।
मामला शनिवार को सुर्खियों में आया तो पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन भगत सिंह ने सर्किट हाउस और डाक बंगले में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। अवर अभियंता राजेश को व्यवस्था का पालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने बताया कि वायरल तस्वीरें कई साल पुरानी बताई जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी। बगैर काम के प्रवेश पर रोक रहेगी।