{"_id":"64f64652f45a83a13501f7a4","slug":"entrepreneurs-will-give-fellowship-to-ivri-students-bareilly-news-c-4-bly1036-241225-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आईवीआरआई के विद्याथियों को फेलोशिप देंगे उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आईवीआरआई के विद्याथियों को फेलोशिप देंगे उद्यमी
Tue, 05 Sep 2023 02:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 05 Sep 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान की ओर से विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ इंटरफेस मीट संस्थान के बंगलुरू परिसर में आयोजित की गई। इसमें 12 उद्योगों के प्रतिनिधियों सहित 170 से अधिक लोगों ने भाग लिया। हेस्टर बायोसाइंस, इंटास और बायोवेट कंपनी ने आईवीआरआई के छात्रों को फेलोशिप देने की इच्छा जाहिर की है।
हेस्टर बायोसाइंसेज, इंडियन इम्यूनोलोजिकल्स, बायोवेट, सेेविंटा बायोटेक्नोलॉजी, वेस्पर फार्मा, ब्रिलियंट बायोफार्मा, इंटास फार्मास्युटिकल्स और वेंटरी बायोलॉजिकल कंपनी के प्रतिनिधियों से वैज्ञानिकों ने संवाद किया। कंपनी प्रतिनिधियों ने पोल्ट्री टीके, सहयोगात्मक अनुसंधान, सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रमों में रुचि व्यक्त की है। इसके अलावा, सेेविंटा जैव प्रौद्योगिकी और इंडियन इम्यूनोलोजिकल्स ने आईवीआरआई में वित्त पोषण पर रुचि दिखाई है। आईवीआरआई के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त ने थर्मोस्टेबल एफएमडी वैक्सीन, जीन मार्कर एफएमडी वैक्सीन और एफएमडी वैक्सीन पोटेंसी परीक्षण के लिए एक वैकल्पिक मॉडल के विकास के बारे में उल्लेख किया। यह भी बताया कि आईवीआरआई के आईपी पोर्टफोलियो में 32 पेटेंट शामिल हैं। 44 तकनीकों का वाणिज्यीकरण हो चुका है। संयुक्त निदेशक, प्रसार शिक्षा डॉ. रूपसी तिवारी ने आईवीआरआई की गतिविधियों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ. पल्लव चौधरी, डॉ. पी धर, डॉ. केपी सिंह, डॉ. एसके सिंह, डॉ. एसके मेंदीरत्ता, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. के नारायणन आदि मौजूद रहे।