फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Entrepreneurs told the commissioner about the negligence of the officers and were given instructions

Bareilly News: उद्यमियों ने कमिश्नर को बताई अधिकारियों की लापरवाही, दी गई हिदायत

Tue, 01 Jul 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs told the commissioner about the negligence of the officers and were given instructions
बरेली । मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में सोमवार को उद्यमी अधिकारियों की लापरवाही के विरुद्ध मुखर दिखे। कमिश्नर के सवालों पर अधिकारी चुप्पी साधे रहे। जीएसटी व बिजली निगम अधिकारियों से भी कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन

आयुक्त सभागार में हुई बैठक में चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि परसाखेड़ा से सीबीगंज तक रोड किनारे खुली बिजली लाइनें हैं, जो पेड़ों से टकराती हैं। स्पॉर्किंग होती है, बिजली गुल हो जाती है। वहां भूमिगत तार डाल दिए जाएं। उन्होंने कमिश्नर को बताया कि परसाखेड़ा उपकेंद्र पर स्टाफ का अभाव है। परसाखेड़ा एवं सीबीगंज औद्योगिक आस्थान में बिजली बाधित रहती है, अधिकारी सुनते नहीं हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात में तार में स्पॉर्किंग होने से बिजली गुल हुई तो 8:30 घंटे बाद आपूर्ति शुरू हुई। परसाखेड़ा और सीबीगंज में 250 से अधिक उद्योग हैं। वहां फीडर पर तैनात जेई व अन्य स्टाफ को हटा लिया गया है। कमिश्नर ने अधीक्षण अभियंता से कहा कि तत्काल एक जेई और अन्य सहयोगी स्टाफ को तैनात करें। दोबारा यह शिकायत न सुनने को मिले। राजेश गुप्ता ने दूसरी मांग बीडीए व यूपीसीडा के आवंटित भूखंडों के नक्शा स्वीकृति में विद्युत सुरक्षा विभाग से प्रोविजनल एनओसी की अनिवार्यता समाप्त करने की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजीपुरा इंडस्टि्रयल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शुक्ल ने भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र के फीडर से अन्य क्षेत्र के लोगों को बिजली कनेक्शन देने का मुद्दा उठाया। कहा, भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र से अलग जो भी उद्योग हैं, उनके लिए मार्च 2024 में अलग फीडर बना लिया था, पर अभी तक उससे उन्हें बिजली सप्लाई नहीं दी है। उन्होंने पिछले दिनों फन सिटी में हुई जीएसटी की छापेमारी के मामले में कमिश्नर को बताया कि जीएसटी के अधिकारियों ने बिना कुछ बताए बिना दबंगई दिखाते हुए कार्रवाई की। जांच में जो अतिरिक्त टैक्स पाया गया, उस 46 लाख रुपये को उन दो बैंक खातों में जमा कराया गया। 22.50 लाख रुपये डीआरसी-03 में जमा कराया, जबकि शेष रुपये करंट कैश लेजर एकाउंट में जमा कराए थे। संवाद
भाेजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र का ले-आउट पास
अजय शुक्ल ने बताया कि पिछले समय में भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 42 प्लाॅट काटे गए थे। जिला उद्योग केंद्र इनका ले-आउट पास नहीं कर रहा था। इस मामले को उन्होंने पिछली बैठक में उठाया था। इस प्रकरण में सोमवार की बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नक्शे स्वीकृत करने के संबंध में ले-आउट प्लान मुख्यालय से अनुमोदित हो गया है। अब आवंटित भूखंडों का मानचित्र स्वीकृत करने में कोई बाधा नहीं रहेगी।

ट्रकों की पार्किंग की हो रही व्यवस्था
औद्योगिक इकाइयों के वाहनों की पॉर्किंग व्यवस्था के लिए फतेहगंज के गांव ट्यूलिया में दो नंबर ट्रक ले बाई का निर्माण कराने के संबंध में एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि स्थल पर मोबिलाइजेशन हो गया है। वन विभाग से अनुमति भी मिल गई है। अब जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के पास ट्रक ले बाई बनाए जाने के लिए स्थान चिह्नित हो गया है। इस पर कमिश्नर ने कहा कि समन्वय बनाकर भूमि का सर्वे कर लें और कार्ययोजना बनाकर मुख्यालय भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed