{"_id":"69e0a20700e1fa7386021e0f","slug":"encroachments-on-parking-spaces-and-food-stalls-encroaching-upon-sidewalks-in-bareilly-2026-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पार्किंग की जगह खुले ढाबे, फुटपाथ घेरकर लग रहे खानपान के स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पार्किंग की जगह खुले ढाबे, फुटपाथ घेरकर लग रहे खानपान के स्टॉल
Thu, 16 Apr 2026 02:18 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:18 PM IST
सार
बरेली में नगर निगम के यातायात व सुंदरीकरण के प्रयास अतिक्रमण के कारण विफल हो रहे हैं। बुधवार को हुई पड़ताल में ज्यादातर पार्किंग स्थलों पर अवैध कब्जा मिला, जिससे सड़कों पर जाम लग रहा है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित आईएमए के बाहर फुटपाथ पर अतिक्रमण
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में नगर निगम की ओर से शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने व सुंदरीकरण के लिए जो कार्य कराए गए थे, वह अनदेखी का शिकार हैं। चिह्नित किए गए ज्यादातर पार्किंग स्थलों पर अवैध कब्जा हो चुका है। वाहन सड़क पर खड़े हो रहे हैं। इस वजह से जाम लग रहा है। कहीं ढाबे खुल गए हैं तो कहीं बाइक की मरम्मत की जा रही है। जूस आदि का ठेला लगाकर फुटपाथ पर भी कब्जा कर लिया गया है। अस्थायी ठहराव स्थलों का भी यही हाल है। बुधवार को शहर में की गई पड़ताल में ज्यादातर जगहों पर स्थिति बदहाल मिली।
विज्ञापन
आईएमए सभागार के बाहर नगर निगम ने ऑटो, ई-रिक्शा व अन्य वाहनों के लिए अस्थाई ठहराव स्थल बनाया है। यहां आसपास खाने-पीने के स्टॉल संचालित हो रहे हैं। चाय की दुकानें है। दिन भर यहां से निगम व पुलिस के अधिकारियों का आवागमन होता है, मगर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा। पीएफ ऑफिस के बाहर नगर निगम ने टाइल्स आदि लगाकर सुंदरीकरण किया था। यहां भी ठेले-खोमचे वालों ने कब्जा कर लिया है। लोग अपने वाहन भी यहीं खड़े करके चले जाते हैं।
विज्ञापन
फुटपाथ पर बना दिया मंदिर
डीडीपुरम में सीएम ग्रिड योजना के तहत कार्य कराया जा रहा है। स्टेडियम रोड से डीडीपुरम की ओर जाने वाली रोड के फुटपाथ पर कब्जा करके यहां मंदिर बना दिया गया है। फुटपाथ पर हुए कब्जे की शिकायत कई लोग निगम से कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी तरह शहर के कई अन्य फुटपाथों पर कब्जा हो गया है।
नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी मयंक यादव ने बताया कि शहर में लगातार अतिक्रमण हटाया जा रहा है। रोड के किनारे जिन्होंने अतिक्रमण किया है। उसे भी हटाया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूला जाएगा।