{"_id":"6a1ddbd37159f611540795e2","slug":"encroachment-removed-on-district-hospital-road-goods-seized-fines-collected-bareilly-news-c-4-bly1053-896898-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जिला अस्पताल रोड पर हटाया अतिक्रमण... सामान जब्त, वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जिला अस्पताल रोड पर हटाया अतिक्रमण... सामान जब्त, वसूला जुर्माना
Tue, 02 Jun 2026 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल रोड और इंदिरा मार्केट क्षेत्र में जाम और अवैध कब्जों से परेशान आम जनता को राहत दिलाने के लिए सोमवार को नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम ने अभियान चलाया। अभियान के तहत टीम ने न सिर्फ सड़कों पर अवैध रूप से लगाए गए फड़-खोखे और सामानों को हटाया, बल्कि इंदिरा मार्केट में नियमों का उल्लंघन कर बनाई गईं कई दुकानों पर सीधे बुलडोजर चलाकर उनका अलगा हिस्सा ध्वस्त कर दिया गया। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वालों से मौके पर ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला।
अतिक्रमण हटाओ टीम के बाजार में पहुंचते ही मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही दुकानदारों और अवैध रूप से कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई की भनक लगते ही लोग आनन-फानन में सड़कों और फुटपाथों पर रखा अपना-अपना सामान समेटकर भागते नजर आए। हालांकि, इसके बावजूद टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कई का सामान जब्त कर लिया। इस दौरान कुछ रसूखदार दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम के साथ तीखी बहस और कहासुनी भी की, लेकिन टीम ने किसी की एक न सुनी और अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की कार्रवाई जारी रखी। अभियान के प्रभारी सच्चिदानंद ने बताया कि जिला अस्पताल जैसे मार्ग को जाम मुक्त रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने दोबारा सड़कों या फुटपाथों पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया, तो उनके खिलाफ सामान जब्ती के साथ-साथ और भी कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।