फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Encroachment removed from road side on satellite

सेटेलाइट पर सड़क किनारे से हटाया गया अतिक्रमण

Sat, 18 Dec 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from road side on satellite
सामान ले जाते नगर निगम कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
चार दिसंबर को तहसील समाधान दिवस में डीएम से की गई थी शिकायत
विज्ञापन

बरेली। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को सेटेलाइट के आसपास से अतिक्रमण हटवाया। चार दिसंबर को तहसील समाधान दिवस में डीएम से अतिक्रमण की शिकायत की गई थी। उसी के आधार पर नगर निगम ने कार्रवाई की।

नगर आयुक्त अभिषेक आनंद के निर्देश पर शुक्रवार को जयपाल सिंह पटेल टीम लेकर सेटेलाइट पहुंचे। यहां सड़क किनारे रखे गए लकड़ी और लोहे की दुकानों को हटवाया गया। होटलों को यहां से हटवाया गया। इस दौरान लगे राजनीतिक होर्डिंग भी हटवाए गए। कार्रवाई के दौरान यहां दुकानदाराें में भगदड़ मच गई। कई दुकानदार सामान समेट कर ई रिक्शा और टेंपो से ले जाने लगे। कई का सामान निगम की टीम ने जब्त कर लिया तो वापस करने की मांग करते रहे। करीब डेढ़ साल बाद नगर निगम की टीम ने सेटेलाइट और पीलीभीत बाईपास रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed