फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Encounter in Bithri, two accused of animal smuggling shot in the leg

Bareilly News: बिथरी में मुठभेड़, पशु तस्करी के दो आरोपियों के पैर में लगी गोली

Mon, 03 Feb 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Encounter in Bithri, two accused of animal smuggling shot in the leg
बिथरी चैनपुर (बरेली)। पशु कटान की सूचना पर कचौली के जंगल में पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में पीलीभीत निवासी पशु तस्करी के दो आरोपियों के पैर में गोली लग गई। कुल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से पशुओं को छुड़ाया।
विज्ञापन

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बिथरी पुलिस को शनिवार रात मुखबिर ने सूचना दी कि कचौली गांव के एक खेत में कुछ पशु तस्कर एक प्रतिबंधित पशु को काटने जा रहे हैं। पुलिस पहुंची तो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे सिपाही गौतम गिरि घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। इनमें पीलीभीत के बीसलपुर थाने के ग्यासपुर निवासी कामिल उर्फ नकटा, पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी उरमान शामिल हैं। तीसरा आरोपी बरेली के कांकरटोला का रहने वाला वसीम कुरैशी भी गिरफ्तार कर लिया गया। चौथा बदमाश बीसलपुर के ग्यासपुर का रहने वाला समीर मौके से भाग गया।
विज्ञापन




-----

घुमंतू पशुओं को अगवा कर करते हैं हत्या



आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे घुमंतू पशुओं को चिह्नित कर अगवा करते हैं। किराये के वाहन से उनको खेतों में ले जाकर काटते हैं। अवशेष वहीं छोड़ देते हैं। मांस ऑटो से ले जाकर शहर में बेच देते हैं। शनिवार रात भी वह ऐसा ही करने की तैयारी में थे, पर पुलिस आ गई। किराये पर लाया गया ऑटो लेकर ड्राइवर भाग गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन तमंचे, तीन कारतूस और चाकू बरामद किए हैं। एसपी उत्तरी ने बताया कि घायल बदमाशों को सीएचसी भेजा गया था। उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed