फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Employment zone to be built on 100 acres, Nath Nagari Festival to enliven the city

Bareilly News: सौ एकड़ में बनेगा रोजगार क्षेत्र, नाथ नगरी महोत्सव से गुलजार होगा शहर

Tue, 18 Nov 2025 03:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
Employment zone to be built on 100 acres, Nath Nagari Festival to enliven the city
बरेली। जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराने के लिए सौ एकड़ जमीन पर इंप्लाइमेंट जोन (रोजगार क्षेत्र) विकसित किया जाएगा। इसमें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम स्थापित होंगे। इससे उद्योगों को बढ़ावा और युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही, शहर में प्रतिवर्ष नाथ नगरी महोत्सव का भव्य आयोजन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को इनकी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद शासन से बजट स्वीकृत होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि रविवार को लखनऊ में शिष्टाचार मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने इन दोनों परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पर्यटन विभाग के अफसरों को महोत्सव की कार्ययोजना बनाने, राजस्व विभाग के कर्मियों को रोजगार क्षेत्र के लिए जमीन तलाशने और उद्योग विभाग को इसके लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि शहर के सातों नाथ मंदिर लोक आस्था के केंद्र हैं। इनकी महत्ता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने हर साल नाथ नगरी महोत्सव का आयोजन कराने का निर्देश दिया है। जल्द ही कार्ययोजना स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी। महोत्सव से भी जिले के लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। दूसरे जिलों और प्रदेशों से शिवभक्तों और व्यापारियों का आवागमन बढ़ेगा। इससे जिले की आय में वृद्धि होगी। आयोजन के लिए स्थान और समय का चयन जल्द ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द आएंगे सीएम : जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 25 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मैराथन के आयोजन की अनुमति दी है। जल्द ही वह जिले के दौरे पर आने वाले हैं। यहां वह बीडीए की रामायण वाटिका का लोकार्पण और पंडित राधेश्याम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उसी दिन वह जिले को 2200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed