फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Employees waiting for payment for 22 years demanded the right

22 साल से भुगतान का इंतजार कर रहे कर्मचारियों ने मांगा हक

Tue, 30 Nov 2021 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Employees waiting for payment for 22 years demanded the right
प्रतीकात्मक
चार बिंदुओं पर जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, जल्द बकाया भुगतान कराने की मांग
विज्ञापन

बरेली। 22 साल से सवैतनिक अवकाश पर चल रहे बंद पड़ी रबर फैक्टरी के कर्मचारियों ने सोमवार को सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन किया। बकाया भुगतान के लिए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रदीप रमन को सौंपा। चार बिंदुओं पर सौंपे गए ज्ञापन में कर्मचारी यूनियन ने जिला प्रशासन को अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी देकर जल्द भुगतान करने की मांग की।
रबर फैक्टरी के सैकड़ों कर्मचारी और मृत कर्मचारियों के परिजन सुबह दस बजे से सेठ दामोदर स्वरूप पार्क पहुंचने लगे थे। प्रमुख वक्ता सतीश रोहतगी ने कहा कि 22 सालों से लंबित प्रकरण में शासन स्तर से पहल हो चुकी है पर जिला प्रशासन के उदासीन रवैये से कर्मचारियों का भुगतान अटका हुआ है। प्रशासन से प्रकरण को गंभीरता से लेकर कर्मचारियों के वैधानिक देनदारियों को दिलाने की मांग की। रबर फैक्टरी कर्मचारी संघ के नेता रहे चंद सेन गंगवार ने कहा कि प्रशासन के सुस्त रवैये से ही कर्मचारी धरना देने को विवश हैं।
विज्ञापन

रबर फैक्टरी वर्कर्स यूनियन के वीके सक्सेना, रणधीर सिंह राठी, केके सक्सेना ने कर्मचारियों को हक हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। सुपरवाइजर एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे एके मजूमदार ने विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया। सुपरवाइजर एसोसिएशन के प्रदीप सक्सेना, वीके सक्सेना ने ‘भारत माता की जय’, ‘भारतीय मजदूर मजदूर संघ अमर रहे’ के नारे लगाकर उत्साहवर्धन किया। एस एंड सी कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अशोक मिश्रा ने बताया कि 450 कर्मचारियों के हस्ताक्षर पत्र को ज्ञापन के साथ जिला प्रशासन को सौंपा गया है। इस दौरान हजारीलाल, प्रमोद कुमार, शिवकांत सक्सेना, हरीश कुमार समेत यूनियन के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed