फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Employees reached offices, regardless of social distance

रोजाना की तरह दफ्तरों में पहुंचे कर्मचारी, सामाजिक दूरी से रहे बेपरवाह

Tue, 11 Jan 2022 06:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
Employees reached offices, regardless of social distance
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी कार्यालयों और निजी संस्थानों में सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए 50 प्रतिशत कर्मचारियों से काम लेने के निर्देश दिए हैं। अभी शासनादेश प्राप्त नहीं होने के कारण कलक्ट्रेट परिसर के कार्यालयों में मंगलवार को रोजाना की तरह कर्मचारी पहुंचे। हालांकि, अधिकांश कर्मचारियों ने मास्क लगाकर अपने पटल संभाले, लेकिन सामाजिक दूरी के पालन से बेपरवाह दिखे।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार शासनादेश प्राप्त होते ही सभी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों से काम लेने की व्यवस्था लागू कर दी जाएगी और इसके लिए कर्मचारियों का दिवस वार ड्यूटी रोस्टर तैयार कर लिया है। तेजी से बढ़ रहे संक्रमण की चपेट में अधिकारियों और कर्मचारियों को आता देख मुख्यमंत्री ने सभी कार्यालयों में 50 फीसदी से ज्यादा कर्मचारियों को नहीं बुलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यह भी कहा है कि शेष कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम कराएं और उन्हें अगले दिन कार्यालय बुलाकर कार्य कराएं। चूंकि, यह आदेश मंगलवार दोपहर बाद तक प्रशासन को प्राप्त नहीं हो सका। इसलिए कलक्ट्रेट सहित विकास भवन के कार्यालयों और कोषागार के विभिन्न अनुभागों में रोजमर्रा की तरह सभी कर्मचारी सुबह से ड्यूटी पर पहुंच गए। कलक्ट्रेट के इंगलिश ऑफिस (डीएम कार्यालय), एडीएम प्रशासन व एडीएम फाइनेंस कार्यालय, दोनों अभिलेखागार और कोषागार के मुख्य कार्यालय सहित पेंशन कक्ष में केवल वही कर्मचारी नहीं दिखे, जिन्होंने आकस्मिक अवकाश ले रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह विकास भवन के भूतल पर स्थित कृषि, समाज कल्याण, कृषि रक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पशुधन व उद्यान विभाग, प्रथम तल पर विकास विभाग, मत्स्य विभाग, जिला पंचायत राज विभाग और द्वितीय तल पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग समेत अन्य कई कार्यालयों में मुख्यमंत्री के दिशानिर्देशों के अनुरूप कोई व्यवस्था नहीं दिखी। कई कार्यालयों में कर्मचारी मास्क लगा होने के बावजूद आपस में दूरी बनाए बगैर काम करते नजर आए। कलक्ट्रेट के पीछे स्थित उप निबंधक सदर कार्यालय में भी कर्मचारी आम दिनों की तरह संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ से घिरे रहे।
कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों से काम लिए जाने के बारे में अभी शासनादेश प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन मुख्यमंत्री स्तर से प्राप्त दिशा निर्देशों का संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विभिन्न विभागों के प्रमुखों की मदद से कर्मचारियों का ड्यूटी रोस्टर तैयार कराया है। यह व्यवस्था पहले से इसलिए की गई, ताकि शासनादेश प्राप्त होते ही उसका तत्काल प्रभाव से अनुपालन कराया जा सके।

-अवधेश राम, प्रभारी जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक (डीआरडीए)

ाहजहांपुर के विकास भवन परिसर स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी। संवा?

ाहजहांपुर के विकास भवन परिसर स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी। संवा?- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट परिसर स्थयित एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को मास्क लगाकर काम करते कर्मच?

शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट परिसर स्थयित एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को मास्क लगाकर काम करते कर्मच?- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed