फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Employees protest against the silence on the issue of the university

विश्वविद्यालय के मुद्दे पर चुप्पी के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन

Tue, 21 Sep 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Employees protest against the silence on the issue of the university
प्राचार्य का घेराव करते बरेली कॉलेज के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बरेली कॉलेज में प्राचार्य को घेरकर किया हंगामा-नारेबाजी, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी
विज्ञापन

कर्मचारियों की समस्याओं पर भी जल्द फैसला करने का अल्टीमेटम

बरेली। बरेली कॉलेज को राज्य/केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की मांग पर कॉलेज प्रशासन की चुप्पी के विरोध में सोमवार को कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने प्राचार्य को घेरकर जमकर नारेबाजी की और मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
करीब नौ माह से कर्मचारी छात्र और शिक्षकों के हित के लिए बरेली कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ अस्थायी कर्मियों के नियमितीकरण, न्यूनतम वेतन के तहत वेतन वृद्धि और ईपीएफ की समस्या के निस्तारण की भी मांग कर रहे हैं। सोमवार को बरेली कॉलेज के कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के बैनर तले अस्थायी कर्मी कर्मचारी नेता जितेंद्र मिश्रा और हरीश मौर्य के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए प्राचार्य कार्यालय पर पहुंचे। प्राचार्य के कार्यालय में मौजूद न होने पर उन्हें कॉल करके बुलाया गया।
विज्ञापन

हरीश मौर्य ने कर्मचारियों की समस्या रखते हुए मांग पूरी करने को कहा। प्राचार्य ने मांगों पर सहमति जताते हुए वेतन बढ़ाने के लिए प्रबंध समिति के सामने मांग रखने की बात कही। कर्मचारियों के नियमितीकरण और विश्वविद्यालय बनाने की मांग पर प्राचार्य ने जिलाधिकारी को पत्र लिखने का आश्वासन दिया। कर्मचारी नेताओं ने 22 सितंबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में होगा धरना

जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना-प्रदर्शन कर शहरवासियों से भी कॉलेज के हित में सहयोग करने की अपील की जाएगी। उनकी मांग पूरी न की गई तो वह इस आंदोलन को और तेज करेंगे। कहा, नियमानुसार वेतन बढ़ोत्तरी न होने से कर्मचारी बड़ी परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस दौरान कुलदीप, दोदराम, पूरन लाल मसीह, नानक चन्द्र, संजीव पटेल, जय प्रकाश पाठक, देववती, माया, सावित्री, आशा, बच्ची देवी, दयाशंकर, गंगा प्रसाद, दिनेश, मुकेश, राजीव चंद्रा, जगदीश, चन्द्र सेन आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed