फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Employees demonstrated by taking out candle march

कैंडल मार्च निकालकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 24 Dec 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Employees demonstrated by taking out candle march
प्रदर्शन करते कर्मचारी।
बरेली। बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। देर शाम कर्मचारियों ने एकजुट होकर कैंडल मार्च निकालकर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के बैनर तले अस्थायी कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के मुताबिक, करीब साल भर से चल रहे आंदोलन पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो विवश होकर कार्य बहिष्कार का निर्णय लेना पड़ा। अब भी सुनवाई न हुई तो कॉलेज में तालाबंदी कर देंगे। कर्मचारी नेता हरीश चंद्र मौर्या और डॉ. मनीष मिश्रा ने मांगों को पूरा न करने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही। इस दौरान हरे राम वाल्मीकि, क्रांति गंगवार, रेखा वाल्मीकि, सावित्री देवी, चंद्रसेन, कुलदीप, राजाराम, रामकुमार, राजकुमार, संजीव, राजीव और दीपक कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed