फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Emphasis laid on initiatives to promote tourism

Bareilly News: पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल पर दिया जोर

Mon, 13 Jan 2025 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Emphasis laid on initiatives to promote tourism
डीएम व डीएफओ रिछा में बने महाराणा प्रताप बेटर लैंड का किया निरीक्षण।
फरीदपुर। भुता के रिचा गांव में वन विभाग द्वारा बनाए गए महाराणा प्रताप बेटरलैंड का डीएम और डीएफओ ने निरीक्षण किया। उन्होंने वन विभाग की पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन


रिचा गांव में सरकारी झील पर ग्रामीणों का कब्जा रहता था। उस पर फसलें उगाई जाती थीं। वन विभाग ने उस झील को अपने कब्जे में लेकर उसका सुंदरीकरण कराया। पर्यटक स्थल बनाने के लिए वन विभाग ने झील को तैयार किया और महाराणा प्रताप बेटरलैंड के नाम से उसे पहचान दी। रविवार को डीएम रविंद्र कुमार व डीएफओ दीक्षा भंडारी ने बेटरलैंड का निरीक्षण किया। झील में पक्षियों को देखकर उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों की तारीफ की। उन्होंने पर्यटकों के लिए और बेहतर सुविधा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए बैठने के लिए और इंतजाम किए जाएं। वहीं, बारिश के माह में उनके घूमने-फिरने के लिए जमीन पर टाइल्स बिछाई जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर नायब तहसीलदार अभिषेक तिवारी, वन क्षेत्र अधिकारी फरीदपुर ऋषि ठाकुर समेत तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed