{"_id":"612d2cc18ebc3eb26a461e97","slug":"elephant-horse-palanquin-jai-kanhaiya-lal-ki-bareilly-news-bly457948625","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा-गोपियां बन जेल में बंदियों ने रास रचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा-गोपियां बन जेल में बंदियों ने रास रचाया
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर संकटा देवी मंदिर में कुछ इस तरह दिखे राधाकृष्ण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल में जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण लीला का हुआ मंचन
विज्ञापन
बरेली। जन्माष्टमी पर जिला कारागार में श्रीकृष्ण लीला के मंचन समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे जेल का माहौल कृष्ण की भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
जेल सभागार को भगवान श्रीकृष्ण के पोस्टरों से सजाया गया। राधा-कृष्ण के स्वरूप में जेल के कैदियों और बंदियों ने श्रीकृष्ण जन्म समेत उनके जीवन से जुड़ीं कई लीलाओं का शानदार मंचन किया। इसके अलावा भजन समेत अन्य रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के चलते सभागार में कुछ ही बंदियों को कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी गई थी। बाकी बंदियों के लिए बैरकों में आयोजन का लाइव प्रसारण कराया गया।

भजनों में बही भक्ति की रसधार
श्री सनातन धर्म मंदिर पंजाबी कॉलोनी में बहुत उत्साह से जन्म अष्टमी मनाई। मंदिर में बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। विराज कक्कड़ ने भोले बाबा के भजन भोले का, डमरू बजा है पर.. सभी का मन मोह लिया। लक्षिता अरोड़ा, सृष्टि, अनिका, मंशा दुसेजा आदि ने सुंदर नृत्य किए। महिला मंडल की प्रधान प्रेम धवन के साथ चंचल अरोड़ा, मधुलिका कथूरिया, सुनीता मानिकतला, राशि धमीजा आदि ने सहयोग किया। महामंत्री संजीव चांदना ने बताया कि श्रीकृष्ण की छठी शनिवार को चार सितंबर को शाम चार बजे से मनाई जाएगी।
विज्ञापन