{"_id":"680e938318e655024e084dbd","slug":"electricity-troubled-people-even-on-holidays-power-cuts-in-many-areas-bareilly-news-c-4-lko1064-628320-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छुट्टी के दिन भी बिजली ने किया तंग, कई इलाकों में कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छुट्टी के दिन भी बिजली ने किया तंग, कई इलाकों में कटौती
Mon, 28 Apr 2025 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
बरेली। लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच बिजली व्यवस्था भी चरमरा रही है। शहर के कुछ उपकेंद्रों को छोड़ दें तो बाकी उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में बुरा हाल है। रविवार को छुट्टी के दिन भी तमाम इलाकों में उपभोक्ताओं ने कटौती झेली। हरूनगला में 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन और लोकल फाल्ट के कारण चार से पांच घंटे तक कटौती हुई।
किला, मिशन कंपाउंड, सिविल लाइंस द्वितीय, कुतुबखाना, मढ़ीनाथ, सुभाषनगर, हरूनगला, जगतपुर, शाहदाना, चौपुला उपकेंद्रों के इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं रही। इस कारण अलग-अलग इलाकों में 40 हजार से ज्यादा उपभोक्ता परेशान हुए। शहर के सभी 24 बिजली उपकेंद्रों की मरम्मत के साथ ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के बावजूद अभी से ओवरलोडिंग होने लगी है। रविवार को मिशन कंपाउंड उपकेंद्र के किला फीडर पर सबसे ज्यादा समस्या रही।
सिविल लाइंस उपकेंद्र के सिटी फीडर से जुड़े उपभोक्ता भी परेशान रहे। चौपुला फीडर से भी लगातार ट्रिपिंग और कटौती की शिकायत आती रहीं। सीबीगंज, इज्जतनगर, बीडीए कॉलोनी, सुभाषनगर के सर्वोदय नगर, जागृति नगर, करगैना इलाकों में भी तीन से चार घंटे आपूर्ति बाधित रही। अधिशासी अभियंता 11 केवी-एलटी लाइन सुरेंद्र गौतम ने बताया कि कुछ इलाकों में छिटपुट फाल्टों के कारण समस्या रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
टीपीनगर तीन, रामगंगा नगर फीडर दो बार हुआ ब्रेक डाउन
हरूनगला उपकेंद्र का टीपीनगर फीडर रविवार को दिन में तीन और रामगंगा नगर दो बार फेल होने के कारण उपभोक्ताओं को टुकड़ों में तीन घंटे तक कटौती झेलनी पड़ी। इसके बाद रविवार रात नौ बजे उपकेंद्र की 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन हो गई। इससे डेढ़ घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। इधर, कोहाड़ापीर, डीडीपुरम, राजेंद्र नगर, दुर्गानगला के इलाकों में भी शाम के समय ट्रिपिंग की समस्या रही।