फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity supply remained stalled even after the procession... Ruckus at Kila sub-centre, employees ran away by jumping over the wall.

Bareilly News: जुलूस के बाद भी ठप रही बिजली आपूर्ति... किला उपकेंद्र पर हंगामा, दीवार फांदकर भागे कर्मचारी

Fri, 19 Jul 2024 06:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply remained stalled even after the procession... Ruckus at Kila sub-centre, employees ran away by jumping over the wall.
बरेली। मुहर्रम के जुलूस के दौरान किला उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में सुबह से बंद बिजली आपूर्ति देर रात तक चालू नहीं हुई तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आधी रात के बाद भीड़ ने किला उपकेंद्र पहुंचकर अधिकारियों का घेरावकर हंगामा किया। हंगामा देखकर कर्मचारी दीवार कूदकर भाग गए। बिजली कर्मियों ने 24 घंटे के बाद फाॅल्ट को ढूंढकर ठीक किया, तब जाकर बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार को किला क्षेत्र में ताजियों के जुलूस को लेकर पूर्व सूचना के मुताबिक सुबह 10 से रात 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। किला क्षेत्र के लोगों ने दिनभर कटौती झेली। रात 10 बजे के बाद भी बिजली नहीं आई तो उपभोक्ताओं ने शिकायत की। इस पर उनको बताया गया कि रात 11 बजे तक बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी। रात 12 बजे तक बिजली नहीं आई तो उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर पहुंचकर एसडीई और जेई का घेरावकर हंगामा व नारेबाजी की।
विज्ञापन

भीड़ को उग्र होता देख वहां मौजूद कर्मचारी दीवार कूदकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। इसके बाद सुबह कहीं पांच बजे तो कहीं आठ और दस बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। बृहस्पतिवार को दोपहर में भी अघोषित कटौती होने पर महिलाओं ने उपकेंद्र पहुंचकर घेराव किया। पुलिस ने दोबारा स्थिति को नियंत्रण में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट बंदकर एसडीई व जेई को बचाया

गुस्साई भीड़ ने उपकेंद्र पहुंचकर एसडीई और जेई का घेराव किया तो वहां के कर्मचारियों ने गेट बंदकर जैसे-तैसे दोनों अधिकारियों को बचाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जुलूस की वजह से पुलिस बल को भी पहुंचने में आधे घंटे का समय लगा। इस दौरान वहां जमा हुए लोग गेट को खुलवाने का प्रयास करते रहे।


ट्रांसफार्मर ठीक किया, फिर ढूंढते रहे फाॅल्ट

जुलूस के दौरान ट्रांसफार्मर खराब होने पर उसे ठीक किया गया। जुलूस की समाप्ति के बाद शटडाउन खोला गया। इसके बाद भी बिजली लोगों के घरों तक नहीं पहुंची। 33 केवी की लाइन में ब्रेकडाउन होने के बाद सीबीगंज ट्रांसमिशन से शटडाउन लिया गया। सुबह करीब पांच बजे सबस्टेशन के पास ही फाॅल्ट मिलने के बाद उसे ठीक कराया जा सका।


पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग

भीड़ जुटने और कर्मचारियों के दीवार कूदकर भागने की सूचना पर पहुंची पुलिस को स्थिति संभालने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान भीड़ को पुलिस ने तितर-बितर किया तो कर्मचारी सबस्टेशन में वापस आ सके। इसके बाद भी शिकायतकर्ताओं का आना-जाना लगा रहा। इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने सबस्टेशन के गेट को बंद रखा।



दो लाख से अधिक लोग हुए प्रभावित

किला उपकेंद्र से जुड़े इलाकाें में करीब दो लाख से अधिक लोग अघोषित कटौती से प्रभावित हुए हैं। इसमें चौधरी मोहल्ला, गढ़ी चौकी, अशरफ खां छावनी, बानखाना, जकाती, साहूकारा, सराय, गढ़ैया, फूटा दरवाजा, फूलवालान, किला, बाकरगंज, गुलाबनगर, कटघर, हुसैन बाग, मलूकपुर, जखीरा, सिटी स्टेशन रोड के इलाके शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed