{"_id":"66a2e49bde81f4c46e018737","slug":"electricity-supply-remained-disrupted-in-the-village-for-eight-hours-siege-was-made-at-the-sub-station-bareilly-news-c-185-1-sbly1009-100283-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गांव में आठ घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप, उपकेंद्र पर किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गांव में आठ घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप, उपकेंद्र पर किया घेराव
विज्ञापन
विद्युत उप केंद्र पर ग्रामीण उपभोक्ताओं का प्रदर्शन
भुता। क्षेत्र के ग्राम फैजनगर में आठ घंटे बिजली न मिलने व अघोषित कटौती से परेशान ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर भारी हंगामा कर प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता बरेली को एक ज्ञापन भेजकर शीघ्र विद्युत व्यवस्था को ठीक कराने की मांग की है।
बृहस्पतिवार सुबह दस बजे ग्राम फैजनगर के दर्जन भर ग्रामीण उपभोक्ताओं ने आठ घंटे बिजली न मिलने को लेकर विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। ग्रामीणों का कहना था कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली देने का निर्देश है, लेकिन विद्युत निगम के कर्मचारी शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अधिक बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गांवों में महिलाएं बच्चों के साथ जाग कर रात काट रही हैं, लेकिन विद्युत निगम के जिम्मेदार सुनवाई नहीं कर रहे हैं। बाद में ग्रामीण उपभोक्ताओं ने एक ज्ञापन अधिशासी अभियंता बरेली को भेज कर शीघ्र व्यवस्था दुरुस्त कराने मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में व्यवस्था ठीक नहीं होती है तो विद्युत उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वाले टेकचंद, दलवीर, तरसेम सिंह, सुरेश कुमार, जितेंद्र कुमार ,राकेश कुमार, रामसेवक ,पूरनलाल हरपाल, नरेंद्र व ग्राम प्रधान पुत्र अमित कुमार गंगवार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। संवाद