फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity shut down after the accident

Bareilly News: हादसे के बाद बिजली बंद... शहर के 12 लाख लोग अंधेरे में डूबे

Sun, 30 Jul 2023 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Electricity shut down after the accident
विज्ञापन


बरेली। ताजिये के जुलूस निकालने के लिए शनिवार दोपहर से ही किला सबस्टेशन की आपूर्ति बंद थी। दो लाख लोग गर्मी में परेशान हो रहे थे। शाम को जब हादसा हुआ तो सिविल लाइंस को छोड़कर पूरे शहर की आपूर्ति ठप कर दी गई। 12 लाख की आबादी अंधेरे में डूब गई।
किला क्षेत्र में नौ फीडरों के 28 हजार और सीबीगंज के 12 हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति सुबह 11 से रात 11 बजे तक ठप रही। सीबीगंज में दोपहर 1:50 बजे से देर रात तक आपूर्ति नहीं मिली। कुतुबखाना और हरुनगला के कई फीडर बंद किए गए। दिन में शहर के 24 में 20 सबस्टेशनों की आपूर्ति चल रही थी, लेकिन शाम को जब हरुनगला में हादसा हो गया तो सात बजे सिविल लाइंस के दो सबस्टेशनों को छोड़कर शेष सभी 18 सबस्टेशनों की आपूर्ति बंद करा दी गई।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि पहले उन्हीं क्षेत्रों के सबस्टेशन बंद किए गए, जहां से ताजिये गुजर रहे थे। जब हरुनगला में हादसा हो गया तो प्रशासन के निर्देश पर शाम 7 से 9 बजे तक सिविल लाइंस को छोड़कर सभी सबस्टेशनों की आपूर्ति ठप कर दी गई। जिन इलाकों से ताजिये सकुशल गुजरते गए, वहां पर आपूर्ति चालू कराई गई। इसके चलते कई इलाकों में देर रात तक आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति विहार में लो-वोल्टेज, बाकरगंज व मलूकनगर मे आपूर्ति ठप
किला क्षेत्र के बाकरगंज, जामा मस्जिद, मलूकनगर, स्टेट बैंक कॉलोनी, बीसी बैंक काॅलोनी, मौलानगर, गुलाब नगर, सुर्खा, बानखाना, आनंद विहार और सीबीगंज क्षेत्र में चार्जिंग स्टेशन, सर्वोदय नगर, बुधौलिया, कैंपर स्टेट के फीडर बंद रहे। शांति विहार में लो वोल्टेज के चलते सबमर्सिबल पंप नहीं चल सके। सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर 1.30 बजे से लो वोल्टेज था, जो दो घंटे में ठीक हुआ। पानी के लिए तरसना पड़ा क्योंकि सबमर्सिबल पंप नहीं चल पा रहे थे। अवर अभियंता गोविंद चौहान ने बताया कि जब गोविंदापुर से मिनी बाईपास होते हुए बाकरगंज तक अंतिम जुलूस पहुंच जाएगा तो रात 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed