फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity fell on substation, two lakh people faced power crisis for nine hours

Bareilly News: सबस्टेशन पर गिरी बिजली, दो लाख लोगों ने नौ घंटे झेला बिजली संकट

Sun, 24 Sep 2023 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 24 Sep 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Electricity fell on substation, two lakh people faced power crisis for nine hours
बरेली। तेज बारिश के दौरान शहर के 40,000 से अधिक घरों और प्रतिष्ठानों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुभाषनगर व दुर्गानगर सबस्टेशन परिसर के एक हिस्से में पानी भर गया। बिजली गिरने से सुबह सात बजे सुभाषनगर सबस्टेशन का जंफर जल गया। एक छोटा ट्रांसफार्मर गिर गया। इससे पूरा सबस्टेशन बंद हो गया। कई जगह फाॅल्ट हुए। इंसुलेटर पंक्चर हो गए। मढ़ीनाथ सबस्टेशन की लाइन भी बंद हो गई। दो लाख लोगों ने बिजली संकट झेला।
विज्ञापन

सुभाषनगर और मढ़ीनाथ के 30 हजार घरों व प्रतिष्ठानों की बिजली शाम चार बजे तक बंद रही। बारिश थमने के बाद सुबह दस बजे से काम शुरू हुआ। रामपुर गार्डन सबस्टेशन की लाइन में पेड़ की डाल गिर गई। फाॅल्ट होने से सबस्टेशन बंद हो गया। सिविल लाइंस में सुबह सात बजे से 11:30 बजे तक 2500 उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप रही। लोग न समय पर नहा पाए और नाश्ता कर पाए। बिजली न होने की वजह लोगों को दफ्तर और कार्यस्थल तक पहुंचने में भी देरी हुई। कटरा चांद खां में सुबह सात बजे से 11 बजे तक आपूर्ति ठप रही। इज्जतनगर ग्रामीण सब स्टेशन के बसंत विहार फीडर में तीन घंटे से अधिक बिजली ठप रही। सीबीगंज में तेज हवाओं और बारिश की वजह से सुबह 5.30 बजे आपूर्ति बंद की गई। सुबह 11.30 पर सुचारू हुए। कई स्थानों पर फाॅल्ट हुए। करीब 12,000 उपभोक्ता प्रभावित रहा। स्वालेनगर, कर्मचारी नगर सीबीगंज में आपूर्ति के लिए लोग तरस गए। करगैना और करेली सबस्टेशन पर भी सुबह से आपूर्ति प्रभावित रही। दोपहर 4.00 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। उपभोक्ताओं का कहना था कि रोज 24 घंटे में से 10 घंटे ही बिजली आती है।
विज्ञापन



कोट-

सुभाषनगर सबस्टेशन पर बिजली गिरने से फाॅल्ट हुआ। मढ़ीनाथ में इंसुलेटर पंक्चर हो गए। बारिश बंद होने के बाद टीमें तत्काल काम में जुट गईं। बारिश के चलते काम प्रभावित रहा। - अमित आनंद अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन


---

मोबाइल फोन की रोशनी से भोजन पकाया

शांति विहार निवासी अंशु ने बताया कि सुबह 5 बजे बिजली गई जो शाम को 6.30 बजे मिली। बादल होने के कारण दिन में भी अंधेरा रहा। इन्वर्टर जवाब दे गया। तब मोबाइल की टार्च चलाकर भोजन पकाया।
ऑनलाइन पढ़ाई हुई बाधित
त्यागी काॅलोनी निवासी ह्रदेश ने बताया कि वह ऑनलाइन क्लासेज नहीं ले पा रहे हैं क्योंकि बिजली बार बार आ जा रही है। शुक्रवार को रात से बिजली नहीं है। सुबह सोकर जागे तब बिजली नहीं थी। दोपहर 2.30 बजे बिजली आई। तब से बार बार आ जा रही है।





फोटो
ट्रांसफार्मर से उठा धुआं, आपूर्ति ठप
प्रभा टाकीज के पास व्यापारिक प्रतिष्ठान की बिजली आपूर्ति के लिए लगे ट्रांसफार्मर की मीटरिंग यूनिट में शनिवार को शाम 4.15 बजे अचानक फाॅल्ट हुआ और आग लग गई। ट्रांसफार्मर फुंक गया। एसडीओ विजय कनौजिया ने बताया कि इससे सिर्फ तनिष्क के शोरूम की बिजली आपूर्ति बंद हुई है। आपूर्ति तब बहाल होगी जब रविवार को मीटर विभाग मीटरिंग यूनिट बदलवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed