फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity disturbed the sleep, engineer's CUG number found switched off

Bareilly News: बिजली ने उड़ाई नींद, अभियंता का सीयूजी नंबर मिला बंद

Wed, 29 Apr 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Electricity disturbed the sleep, engineer's CUG number found switched off
बरेली की बिजली व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चली है। सिविल लाइंस जैसे पॉश इलाके में सोमवार रातभर बिजली गुल रही। हरूनगला उपकेंद्र से पोषित रामगंगा नगर इलाके में ब्रेकडाउन के चलते दोपहर दो बजे बत्ती गुल हो गई। उपभोक्ता गर्मी में उबलते रहे, जबकि एसडीओ सुभाष कुमार का सीयूजी नंबर बंद मिला। यह स्थिति कई दिनों से है। इस वजह से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। कई इलाकों में दिन में भी ट्रिपिंग का खेल चलता रहा।
विज्ञापन


सिविल लाइंस उपकेंद्र से मालियों की पुलिया, राम वाटिका, कृष्ण कुंज क्षेत्र में सोमवार रात से बिजली गुल रही। रात आठ बजे लाइट गई तो 11 बजे आई। कुछ देर बाद फिर बत्ती गुल हो गई। फिर तड़के तीन बजे आई। मंगलवार को पूरे दिन ट्रिपिंग की समस्या से नागरिक जूझते रहे। इस दौरान इन्वर्टर भी दगा गए। आजिज लोग खराब पड़े जनरेटर को ठीक कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन

सिविल लाइंस उपकेंद्र से ही कटरा चांद खां, बालजती, सिंधु नगर आदि क्षेत्रों में रात 12 बजे लाइट चली गई। बिजली निगम की टीम रातभर लोकल फॉल्ट खोजती रही, पर वह नहीं मिल सका। इससे इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती झेलनी पडी। जांच में पता चला कि ओवरलोडिंग की वजह से ऐसा हो रहा है। कहीं ट्रांसफार्मर के फेस उड़ने तो कही तार जलने से समस्या होती रही। सुबह छह बजे लाइट आ सकी। शाहदाना व बारादरी इलाकों में भी बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइनमैन की संविदा समाप्त
अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने पवन विहार उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन कपिल कुमार को लापरवाही का दोषी पाए जाने पर उसकी संविदा समाप्त कर दी।
वर्जन
जहां से शिकायतें आ रही हैं, उनको तत्काल ठीक कराया जा रहा है। इस समय लोकल फॉल्ट ज्यादा हो रहे हैं। - नितिन कुमार, अधिशासी अभियंता, 11 केवी वर्टिकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed