फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity Department: Uproar over the brokerage

बिजली विभाग: दलाली पर एतराज किया तो हंगामा

Wed, 24 Mar 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Electricity Department: Uproar over the brokerage
मोके पर जुटे अधिकारी और अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

47 हजार के बिल की अदायगी के लिए संविदा कर्मी ने लिए 50 हजार, एसडीओ ने टोका तो साथियों को बुलाया

विज्ञापन
बरेली। एक उपभोक्ता से 47 हजार रुपये के बिल की अदायगी के लिए संविदा कर्मी के 50 हजार रुपये लेने पर एसडीओ ने टोकाटाकी की तो गर्मागर्मी शुरू हो गई। नौबत यहां तक पहुंची कि संविदा कर्मियों ने इकट्ठे होकर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच लखनऊ से आए नोडल अफसर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे लेकिन घंटों कामकाज ठप रहने के बावजूद उन्हें कुछ पता नहीं चला।
मंगलवार सुबह एक उपभोक्ता बिल में संशोधन कराने पहुंचा था। एसडीओ सत्यार्थ गंगवार ने बिल सही कर उसे जमा करने को कहा। काउंटर की ओर जाते समय एक संविदा कर्मी ने उससे बिल लेकर उसकी अदायगी के लिए 50 हजार रुपये ले लिए। इसकी जानकारी होने पर एसडीओ ने संविदा कर्मी से पूछा कि जब बिल 47 हजार रुपये का है तो फिर 50 हजार रुपये क्यों लिए। एसडीओ ने संविदा कर्मी को चेतावनी दी तो उसने अपने तमाम साथियों को बुला लिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद अभियंता संघ, जेई संगठन और टीजी टू एसोसिएशन के नेता भी महानगर उपकेंद्र पहुंच गए। इसके बाद दोनों ओर से मोर्चाबंदी शुरू हो गई।
विज्ञापन

लखनऊ से आए जिले के नोडल अधिकारी प्रदीप कक्कड़ इस पूरे घटनाक्रम से अनभिज्ञ रहे। उन्होंने दौरे की कुछ घंटों में औपचारिकता पूरी कर ली और दोपहर बाद लखनऊ लौट गए। उनके रवाना होने के बाद अधीक्षण अभियंता (शहर) एनके मिश्र को उपकेंद्र पर हंगामे की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर मामला शांत कराया। विभागीय विवाद से बिजली कार्यालयों में कामकाज बाधित रहा। बिल जमा, संशोधन कराने और अन्य कार्यों से पहुंचे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed