फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity Corporation is distributing connections from private underground cables in Parsakheda Industrial Area

Bareilly News: परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में निजी भूमिगत केबिल से कनेक्शन बांट रहा विद्युत निगम

Sun, 27 Apr 2025 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation is distributing connections from private underground cables in Parsakheda Industrial Area
बरेली। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के एक उद्यमी ने निजी स्तर पर भुगतान कर विद्युत निगम से भूमिगत केबल डलवाया। अब बिजली कर्मी इस केबल से भी कनेक्शन बांट रहे हैं। शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में ये मुद्दा उठा। इस पर प्रभारी जिलाधिकारी जग प्रवेश ने विद्युत निगम के अधिकारियों को प्रकरण की जांच करने और शिकायत सही मिलने पर संबंधित अंडरग्राउंड केबल से कनेक्शन हटाने व लाइन लॉस के सापेक्ष बिल समायोजन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उद्यमियों के मुताबिक परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में यूपीसीडा द्वारा अटल मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। बताया कि पांच करोड़ के बजट से नाला निर्माण शुरू हो गया है। रोड नंबर 3, 5, 8, 9, 10 पर आरसीसी नाला निर्माण का टेंडर हो गया है। करीब 10 करोड़ का बजट प्रस्तावित है।
विज्ञापन

भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने जल निकासी के लिए प्रस्तावित नाला निर्माण का बजट अभी न मिलने की जानकारी दी। वहीं, क्षेत्र के प्लॉटों का नक्शा अब तक जिला उद्योग केंद्र से उपलब्ध न कराए जाने पर प्रभारी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई को प्रकाश व्यवस्था करने के दिए निर्देश
फरीदपुर औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने रजऊ परसपुर से फरीदपुर टोल प्लाजा और उसके आगे कई किलोमीटर के क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था न होने से दुर्घटना की आशंका जताई। बताया कि आए दिन हादसे हो रहे हैं। पूर्व में कई बार मामला उठा, पर अब तक ठोस पहल नहीं हुई। प्रभारी जिलाधिकारी ने एनएचएआई को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र में पॉवर हाउस निर्माण का मामला भी उठा।


अग्निशमन केंद्र निर्माण के लिए नहीं मिली भूमि
रिछा जहानाबाद में सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट का मामला उठा। संबंधित कार्य नगर निकाय से कराने का आश्वासन मिला। अग्निशमन केंद्र निर्माण में भूमि न मिलने की जानकारी दी। मेगा फूड पार्क में उद्योगों को बिजली मुहैया कराने की मांग उद्यमियों ने की। यहां चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष राजेश गुप्ता, आईआईए चेयरमैन मूयर धीरवानी, लघु उद्योग भारती से एसके सिंह, राइस मिलर्स एसोसिएशन से आरिफ व अन्य उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed