{"_id":"669db6a54027c345da00de35","slug":"electricians-body-found-hanging-from-a-tree-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-100707-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजलीकर्मी का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजलीकर्मी का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। कस्बे के सुभाष कॉलोनी के पास पेड़ पर बिजलीकर्मी का शव लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने आत्महत्या बताते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लखनापुर निवासी 33 वर्षीय नरेंद्र बिजली निगम में प्राईवेट रूप से काम करते थे। वह शराब के आदी भी थे। कस्बे में ही परिवार के साथ रहते थे। नरेंद्र शनिवार की रात आठ बजे पत्नी सुमन से अपने गांव लखनापुर जाने की बात कहकर गए थे। रात 12 बजे तक लोगों ने उन्हें कस्बे में देखा, लेकिन सुबह उनका शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने पर परिजन में रोना पीटना मच गया। मौके पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच-पड़ताल की। वहीं, परिजनों ने हत्या करने की आशंका व्यक्त की। हालांकि थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने आत्महत्या की आंशका जाहिर करते हुए कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कारण स्पष्ट हो जाएगा।
घर में जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
पत्नी सुमन ने बताया कि जमीन बंटवारे को लेकर भी घर में विवाद चल रहा था। इसलिए नरेंद्र परेशान थे। नरेंद्र के पिता धनपाल ने बताया कि उन्होंने जमीन पहले ही तीनों लड़कों में बांट दी थी। नरेंद्र सबसे छोटा था। दो महीनों से नरेंद्र अपने तीन बच्चों और पत्नी के साथ गांव से आकर कस्बे में रहने लगा था। संवाद