फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   electric

सप्लाई से अधिक हैं मांग, कैसे मिले बिजली

Wed, 22 Apr 2015 01:48 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 22 Apr 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
गर्मी शुरू ही हुई है, लोग बिजली- बिजली चिल्लाने लगे हैं। सुबह से शाम तक बेतहाशा कटौती अब लोगाें का गुस्सा बढ़ा रही है। रात में रोस्टरिंग के बाद भी बिजली के आने का कोई समय निश्चित नहीं है। सोमवार की रात में ढाई बजे के बाद बिजली आई। सप्लाई से अधिक मांग हो जाने से ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गए हैं। विभाग के मुताबिक ट्रांसफार्मर बचाने के लिए कटौती जरूरी है। पीक आवर में यही डिमांड पांच से आठ फीसदी बढ़ रही है।
विज्ञापन


रोस्टरिंग चार घंटे की कटौती हुई सात घंटे
सोमवार को दिन भर बिजली ने खूब रुलाया। शाम को रोस्टरिंग के समय साढ़े सात बजे बिजली गुल हो गई। लोग इंतजार में थे कि साढ़े नौ बजे बिजली आ जाएगी। रात 12 बजे तक नहीं आई। 12 बजे रोस्टरिंग का समय हो गया और यह ढाई बजे तक चला। इस तरह मात्र चार घंटे की रोस्टरिंग सात घंटे तक बढ़ गई। रामपुरबाग में कार्यरत बिहारीपुर की एक कर्मचारी ने बताया कि उनके इलाके में शाम की गई बिजली रात ढाई बजे के बाद आई। जगतपुर में सबसे ज्यादा दिक्कत रही। मंगलवार को यहां सुबह दस बजे तक ठीक बिजली मिली। इसके बाद हर 15 मिनट बाद कटौती से लोग जूझते रहे। रात दस बजे तक बिजली ढर्रे पर नहीं लौटी। शिकायत के बाद भी कोई जवाब उपकेंद्र कर्मियाें ने नहीं दिया। शाहदाना, हरुनगला, सुभाषनगर, कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, प्रेमनगर और संजयनगर में समस्या अधिक रही।  
विज्ञापन


 आखिर क्यों न हांफे बिजली

प्रथम खंड- हरुनगला, सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, कैंट, सिविल लाइंस, कुतुबखाना
उपभोक्ता- 55000
लोड- 1 लाख 75 हजार किलोवाट
सप्लाई- 20.1 मिलियन यूनिट
मांग- 22 मिलियन यूनिट
लाइन लॉस- 27 फीसदी
मौजूदा स्थिति- सुभाषनगर, कुतुबखाना, हरुनगला में अधिक कटौती

द्वितीय खंड- किला, परसाखेड़ा, इज्जतनगर
उपभोक्ता- 37000
लोड- 1 लाख 50 हजार किलोवाट
सप्लाई- 13 मिलियन यूनिट
मांग- 12 मिलियन यूनिट
लाइन लॉस- 27.50 फीसदी
मौजूदा स्थिति- किला में औसत कटौती

तृतीय खंड- जगतपुर, शाहदाना, कोहाड़ापीर, राजेंद्रनगर, डीडीपुरम
उपभोक्ता- 65000
लोड- 2 लाख 14 हजार 240 किलोवाट
सप्लाई- 20.3 मिलियन यूनिट
मांग- 24 मिलियन यूनिट
लाइन लॉस- 32 फीसदी
मौजूदा स्थिति- शाहदाना और जगतपुर में बंपर कटौती

फोटो
 हाय रे बिजली
- बिजली ने तो तमाशा बना कर रख दिया है। न दिन में चैन न रात में।-- डॉ. आनंद, प्रेमनगर
- पिछले एक हफ्ते से बिजली ने कुछ ज्यादा ही परेशान कर रखा है। कोई सुनवाई नहीं है।- एके सिंह, हरुनगला
- कल शाम साढ़े सात बजे बिजली गई तो रात में ढाई बजे आई। कटौती का कोई समय नहीं।-- अजय शर्मा, बिहारीपुर
- ग्रीन पार्क समेत पूरा हरुनगला और पीलीभीत बाईपास में रात में बिजली गुम हो जाती है। इससे अपराध बढ़ेगा।-- अनूप अग्रवाल, ग्रीन पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed