{"_id":"60e8a1ce8ebc3e549a494641","slug":"electric-buses-will-run-from-mini-bypass-to-junction-airport-and-delapir-bareilly-news-bly452498858","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बाईपास से जंक्शन, एयरपोर्ट और डेलापीर तक चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बाईपास से जंक्शन, एयरपोर्ट और डेलापीर तक चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने तीन रुट किए तय, नवंबर की शुरुआत से संचालन शुरू करने का दावा
विज्ञापन
जुलाई के अंत तक स्वालेनगर में पूरा हो जाएगा चार्जिंग स्टेशन का निर्माण
बरेली। इलेक्ट्रिक बसों के लिए परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने आखिरकार तीन रूट तय कर दिए हैं। अफसर दावा कर रहे हैं कि चार्जिंग स्टेशन का निर्माण पूरा होने के बाद नवंबर से इन तीनों रूट पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
नगरीय परिवहन प्रणाली के तहत शासन ने बरेली में 25 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की मंजूरी दी है। अब परिवहन विभाग ने इन बसों के लिए रूट भी तय कर दिए हैं। तीनों रूट पर शहर के मिनी बाईपास से बसें चलेंगी जो एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और डेलापीर तक पहुंचेंगी। इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्वालेनगर में बन रहा है जिसका करीब 90 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। बताया जा रहा है कि जुलाई के अंत तक निर्माण पूरा होने के बाद चार्जिग स्टेशन का ट्रायल किया जाएगा और इसके बाद बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
आरटीओ अनिल गुप्ता ने बताया शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए तीन रूट तय किए गए हैं। चार्जिग स्टेशन पर बसें खड़ी करने की व्यवस्था भी है। बसों के लिए रूट तय करने में इस बात का ख्याल रखा गया है कि रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट तीनों प्रमुख जगह लोग इलेक्ट्रिक बसों से आ-जा सकें। इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए नवंबर तक की समयसीमा रखी गई है। नवंबर की शुरूआत से हर हालत में बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
56 सीटर होगी बस
आरटीओ अनिल गुप्ता ने बताया इलेक्ट्रिक बसों में एक बार में 56 सवारियां बैठ सकेंगी। इन बसों का स्टॉपेज तय करने की जिम्मेदारी आरएम रोडवेज को सौंपी गई है। वह किराया भी तय करेंगे। वातानुकूलित बसों का संचालन शुरू होने के बाद शहर के अंदर एक जगह से दूसरी जगह जाना सुलभ होगा।
ये होंगे इलेक्ट्रिक बसों के रूट
- मिनी बाईपास तिराहे से किला क्रॉसिंग, चौपुला, चौकी चौराहा, सेटेलाइट, बीसलपुर तिराहा, सौ फुटा रोड से डेलापीर होते हुए वापस स्वालेनगर चार्जिग स्टेशन।
- मिनी बाईपास तिराहे से किला क्रॉसिग सिटी स्टेशन, चौपुला चौराहे से कचहरी तिराहा होते हुए बरेली जंक्शन।
- मिनी बाईपास तिराहे से चौपुला चौराहा, गांधी उद्यान, सेटेलाइट से पीलीभीत रोड होते हुए एयरपोर्ट।
इलेक्ट्रिक बसों के लिए तीन रूट तैयार करने के साथ बाकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चार्जिग स्टेशन का निर्माण पूरा होते ही बसें मिल जाएंगी। नवंबर तक हर हाल में शहर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। - अनिल गुप्ता, आरटीओ
विज्ञापन
जुलाई के अंत तक स्वालेनगर में पूरा हो जाएगा चार्जिंग स्टेशन का निर्माण बरेली। इलेक्ट्रिक बसों के लिए परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने आखिरकार तीन रूट तय कर दिए हैं। अफसर दावा कर रहे हैं कि चार्जिंग स्टेशन का निर्माण पूरा होने के बाद नवंबर से इन तीनों रूट पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
नगरीय परिवहन प्रणाली के तहत शासन ने बरेली में 25 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की मंजूरी दी है। अब परिवहन विभाग ने इन बसों के लिए रूट भी तय कर दिए हैं। तीनों रूट पर शहर के मिनी बाईपास से बसें चलेंगी जो एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और डेलापीर तक पहुंचेंगी। इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्वालेनगर में बन रहा है जिसका करीब 90 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। बताया जा रहा है कि जुलाई के अंत तक निर्माण पूरा होने के बाद चार्जिग स्टेशन का ट्रायल किया जाएगा और इसके बाद बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
आरटीओ अनिल गुप्ता ने बताया शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए तीन रूट तय किए गए हैं। चार्जिग स्टेशन पर बसें खड़ी करने की व्यवस्था भी है। बसों के लिए रूट तय करने में इस बात का ख्याल रखा गया है कि रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट तीनों प्रमुख जगह लोग इलेक्ट्रिक बसों से आ-जा सकें। इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए नवंबर तक की समयसीमा रखी गई है। नवंबर की शुरूआत से हर हालत में बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
56 सीटर होगी बस
आरटीओ अनिल गुप्ता ने बताया इलेक्ट्रिक बसों में एक बार में 56 सवारियां बैठ सकेंगी। इन बसों का स्टॉपेज तय करने की जिम्मेदारी आरएम रोडवेज को सौंपी गई है। वह किराया भी तय करेंगे। वातानुकूलित बसों का संचालन शुरू होने के बाद शहर के अंदर एक जगह से दूसरी जगह जाना सुलभ होगा।ये होंगे इलेक्ट्रिक बसों के रूट