{"_id":"6c86c782c30bd4515504a59e032d1169","slug":"election-hindi-news-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहेड़ी पहले और क्यारा वाले सबसे अंत में डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहेड़ी पहले और क्यारा वाले सबसे अंत में डालेंगे वोट
बरेली
Updated Tue, 22 Sep 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना जारी होते ही जिले में चुनाव के लिए महासंग्राम का ऐलान हो गया। प्रशासन ने सभी विभागों के अधिकारियों को पंचायत चुनाव में जुटने के आदेश किए हैं। अल्प समय के नोटिस पर दोपहर तीन बजे डीएम गौरव दयाल ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक की और निष्पक्षता से चुनाव में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आचार संहिता जारी हो गई है, जिसका सख्ती से पालन कराएं। पूरी निष्पक्षता बरतें, थोड़े से भेदभाव के कारण कानून व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम ने बैठक के दौरान अफसरों से साफ - साफ कहा कि प्रत्याशियों की बिना अनुमति के जुलूस और सभाएं नहीं होंगी। दूसरी ओर एसडीएम और थाना प्रभारियों से कहा कि वह प्रत्याशियों को सभा और जूलूस की अनुमति देने में निष्पक्षता बरतें। 24 घंटे के अंदर पुलिस रिपोर्ट के साथ-साथ अनुमति दे देनी चाहिए। आयोग के निर्देश पर मंगलवार को स्थानीय स्तर पर चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
ये हैं चुनाव के चक्र और पद
चरण ब्लाक क्षेत्र पंचायत जिला पंचायत मतदान केंद्र मतदेय स्थल
विज्ञापन
सदस्य सदस्य
प्रथम चरण
बहेड़ी 118 04 129 266 दमखोदा 089 04 88 191
भोजीपुरा 099 04 97 203
नवाबगंज 129 05 116 284
-------------------------------------
द्वितीय चरण
-------------------------
मीरगंज 083 04 074 159
फतेहगंज (पश्चिमी) 079 03 70 178
शेरगढ़ 110 05 104 256
-------------------------------------
तृतीय चरण
-----------------------------
फरीदपुर 087 03 105 216
भुता 104 05 102 254
बिथरीचैनपुर 112 05 90 234
भदपुरा 081 03 83 186
----------------------------------------
चतुर्थ चरण
------------------------------------
क्यारा 078 03 67 150
आलमपुर जाफराबाद 112 05 107 242
रामनगर 080 03 85 166
मझगवां 106 04 108 244
--------------------------------------------------------------------------
कुल योग 1467 60 1425 3239
----------------------------------------------------------------------
आचार संहिता के ब्रेक ने किया बेचैन
- देर हुए होते रहे ट्रांसफर और पोस्टिंग
बरेली। पंचायत चुनाव अधिसूचना जारी होते ही सभी विभागों में अफरातफरी मच गयी। आनन फानन में विभागाध्यक्ष देर रात तक फेरबदल करते रहे। सबसे ज्यादा राजस्व, विकास और बिजली विभाग में ट्रांसफर और पोस्टिंग हुई।
प्रदेश सरकार ने पूर्व संध्या पर ही व्यापक स्तर पर प्रशासनिक उलट पलट हो गई थी। इससे ही लोगों ने आभास लगा लिया कि आचार संहिता किसी समय भी लागू हो सकती है। इसलिए सोमवार सुबह से ही फेरबदल के प्रस्ताव तैयार होने लगे थे। विद्युत विभाग में पदावनत हुए 11 एसडीओ और जेई को उनके मूल पद टीजी 2 (एसएसओ) पर तैनाती दे दी गयी। जेई पवन चंद्रा नगरीय वितरण खंड द्वितीय, अरविंद कुमार मीटर से नगरीय वितरण खंड प्रथम, सुभाष कश्यप और विशन लाल को नगरीय वितरण खंड तृतीय में नयी तैनाती मिली है। विभाग ने कुछ लाइनमैन और अन्य कर्मी भी इधर उधर किए हैं।
विकास भवन में देर रात तक कामकाज होता रहा। ट्रांसफर और पोस्टिंग पर माथापच्ची होती रही। चुनाव में काम आने वाले कर्मी मन माफिक स्थानों पर तैनात कर दिए गए। डीआरडीए ने भी फंड ट्रांसफर किया, ताकि डेढ़ महीने तक विकास कार्य न रुकें। फिर भी कई योजनाओं की धनराशि रिलीज नहीं हो पाई।
बाक्स:::
चुनाव कार्यालय में फोन ठप
बीएसएनएल एसडीओ की लापरवाही से पिछले कई दिनों से पंचायत चुनाव कार्यालय में लगा फोन नंबर 2511279 ठप है। सोमवार में चुनाव अधिसूचना जारी होते ही कर्मचारी बीएसएनएल जीएम कार्यालय पहुंचे। इन लोगों ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया होने से यह नंबर महत्वपूर्ण हो गया है। इस नंबर पर ब्राडबैंड भी नहीं चल पा रहा है। इसकी शिकायत कई दिनों से एसडीओ से की जा रही है। इसके साथ सीडीओ कार्यालय पर लगा 2511011 नंबर भी खराब चल रहा है। सीडीओ शिव सहाय अवस्थी कई बार नंबर सही करने को कह चुके हैं। लेकिन एसडीओ ने अनसुना कर दिया है।
पचास करोड़ के काम रुके
बरेली। आचार संहिता लगने के साथ ही जिले में करीब 50 करोड़ रुपये के निर्माण और विकास कार्य ठप हो गए हैं। इनमें जिला पंचायत के 14 करोड़ से बनने वाली सड़कें शामिल हैं। इनके अलावा लोक निर्माण विभाग ने 11 करोड़ से पीएमजीएसवाई तथा विशेष अनुरक्षण फंड से सड़कों का निर्माण कराया जाना था। इनके टेंडर भी हो गए लेकिन निर्माण शुरु न होने के कारण सड़कों का निर्माण नहीं हो सकेगा। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने सांसद निधि, विधायक निधि तथा मनरेगा से 8 करोड़ रुपये के काम कराए जाने थे। इन कामों के लिए स्वीकृति हो गई लेकिन शुरुआत नहीं हुई है, इसीलिए ये काम डेढ़ महीने यानि कि 5 नवंबर तक नहीं हो पाएंगे। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग स्वास्थ्य, माध्यमिक शिक्षा तथा विभागों की 6 करोड़ की लागत से प्रस्तावित सड़कें तथा भवनों के निर्माण को नहीं करा पाएंगा। यहां भी टेंडर हो गए लेकिन काम शुरु नहीं हो पाए हैं।
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में इंदिरा आवास योजना के लाभार्थियों का चयन नहीं हो पाया है। लाभार्थियों का चयन न होने के कारण करीब दो करोड़ रुपये डेढ़ महीने तक के लिए डंप पड़े रहेंगे। इनके अलावा तीन करोड़ से जल निगम की सीएंड सीएस इकाई, डेढ़ करोड़ से पैक्सफैड, एक करोड़ से यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन तथा 20 लाख रुपये से लघु सिंचाई विभाग के काम नहीं हो पाएंगे। इन सभी को पांच नंबर तक आचार संहिता खत्म होने का इंतजार करना होगा।
ब्लाकों ये हैं निर्वाचन अधिकारी
जिला पंचायत के60 वार्डों के लिए मुख्य विकास अधिकारी को निर्वाचन अधिकारी नामित किया है। इनके अलावा बीडीसी सदस्यों के लिए ब्लाकवार निर्वाचन अधिकारी नामित किए गए हैं। खंड विकास अधिकारी को निर्वाचन अधिकारी नहीं बनाया है, बल्कि उनको स्थानीय व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बीडीसी के लिए बहेड़ी में नहर खंड के सहायक अभियंता आदेश कुमार को निर्वाचन अधिकारी नामित किया है। दमखोदा में पीडब्लूडी के एई शैलेंद्र कुमार। रामनगर में विकलांग कल्याण अधिकारी दीपक शुक्ला, भोजीपुरा में जिला भूमि संरक्षण अधिकारी धीरेंद्र कुमार, फतेहगंज पश्चिमी में वीर विक्रम सिंह, सहायक आयुक्त सहकारिता, मीरगंज में खालिद इत्तिफाक सहायक अभियंता सिंचाई। नवाबगंज में सहायक अभियंता सिंचाई एसके कुलश्रेष्ठ, भुता में डीआरडीए के एई मधुर मोहन अग्रवाल, शेरगढ़ में वीर सिंह, सहायक अभियंता लघु सिंचाई। क्यारा में नलकूप के सहायक अभियंता सुधीर शर्मा, बिथरीचैनपुर में पीडब्लूडी के एई नूर मौहम्मद, भदपुरा में बीडीए के एई राजीव कुमार सिंह, मझगवा में सहायक निदेशक रेशम आरके राठौर,आलमपुर जाफराबाद में आरईडी के एई मौहम्मद अकरम और फरीदपुर में बीडीसी के लिए पीडब्लूडी के एई गजेंद्र कुमार वार्ष्णेय को निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है।