{"_id":"603e958e8ebc3edbca371523","slug":"election-bugle-blew-with-light-of-reservation-lists-bareilly-news-bly439190350","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण सूचियों के प्रकाश से फुंका चुनावी बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण सूचियों के प्रकाश से फुंका चुनावी बिगुल
विज्ञापन
विकास भवन में चस्पा सूची देखते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विकास भवन में रात करीब 11 बजे चस्पा की गई सूची, सूचियां देखने उमड़ी लोगों की भीड़
विज्ञापन
बरेली। जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधान की आरक्षण सूची जारी होते ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया। विकास भवन परिसर में बाहर दीवारों पर देर रात करीब 11 बजे अनंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन किया गया। ऐसे में लोग मोबाइल की रोशन में आरक्षण सूचियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में विकास भवन पहुंचते रहे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पिछले करीब एक माह से हलचल चल रही थी। पूरा मामला आरक्षण सूची के प्रकाशन को लेकर अटका था। राजनीतिक दलों ने भी चुनाव को लेकर पूरी तैयारियां कर ली थी। वह भी बस सूची के प्रकाशन होने का इंतजार कर रहे थे। जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के सूचियों का प्रकाशन करने के बाद जिला पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों ने सूचियां चस्पा की तो देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पहुंचने के बाद कई नेताओं ने अधिकारियों को फोन करने शुरू कर दिए तो अधिकारियों ने फोन ही स्विच ऑफ कर लिए।

सूची देखने नशेड़ी भी पहुंचे
विकास भवन परिसर के बाहर जहां सूची चस्पा की गई। वहां सूची देखने कई नशेड़ी भी पहुंचे। परिसर में ही कई जगहों पर शराब की कई खाली बोतले पड़ी थी। इस दौरान कई लोगों ने हो हल्ला भी काटा लेकिन रात करीब साढ़े 11 बजे वहां न कोई अधिकारी थे और न ही सुरक्षा कर्मी ऐसे में हो हल्ला काटने वाले हुड़दंग करते हुए खुद ही निकल गए।
विज्ञापन