फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   election

Bareilly News: रुटा चुनाव

Mon, 12 Dec 2022 09:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
election
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (रूटा) चुनाव के लिए रविवार को विभिन्न पदों पर चल रही नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए एक, एक नामांकन प्राप्त हुआ है। ऐसे में इन्हें निर्विरोध निर्वाचित माना जा रहा है। मगर चुनाव अधिकारियों ने स्क्रूटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है।
विज्ञापन

रूटा चुनाव को लेकर करीब माह भर पहले भी चुनाव की तिथि घोषित की गई थी। पर आपत्तियों के चलते चुनाव संपन्न कराने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने रोक लगा दी थी। हालांकि, पिछले दिनों आपत्तियों के निस्तारित होने के बाद चुनाव कराने की अनुमति मिल गई। लिहाजा, अधिसूचना जारी हुई और अब नामांकन प्रक्रिया भी पूरी हो गई। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अनुराग मोहन ने बताया कि नामांकन प्रक्रि या पूरी हो गई है। नाम वापसी 13 दिसंबर दोपहर दो बजे तक होगी। 18 दिसंबर को चुनाव प्रस्तावित है। सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान फिर मतगणना होगी। निर्विरोध पदों की घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन

रूटा के अलग-अलग पदों में अध्यक्ष के लिए डॉ. वर्धमान कॉलेज बिजनौर के डॉ. मुकेश सिंह, सचिव के लिए बरेली कॉलेज के डॉ. स्वदेश सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय की प्रोफेसर रुचि गुप्ता ने नामांकन कराया है। नामांकन कराने वालों की ओर से निर्विरोध दावेदार की बात कही जा रही है। मगर चुनाव अधिकारी ने प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही घोषणा करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य पदों के लिए इन्होंने कराए हैं नामांकन
उपाध्यक्ष के लिए अमरोहा जेएस हिंदू कॉलेज के डॉ. अनिल रायपुरिया, हिन्दू कॉलेज मुरादाबाद के डॉ. रविश कुमार यादव, शाहजहांपुर जीएफ कॉलेज के मोहम्मद आसिफ खान, धामपुर आरएमएस कॉलेज के डॉ. ओमप्रकाश मौर्या ने नामांकन कराया है। सहसचिव के लिए बरेली कॉलेज के डॉ. विकास जैन, एसएम कॉलेज चंदौसी के डॉ. अरविंद बहादुर सिंह, एसएस कॉलेज शाहजहांपुर के प्रोफेसर अनुराग अग्रवाल, उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत के प्रोफेसर विनय कुमार, केजीके कॉलेज मुरादाबाद की प्रोफेसर ममता रानी ने नामांकर किया है। प्रतिनिधि के लिए साहू जैन कॉलेज नजीबाबाद के डॉ. अनिल कुमार, एनएमएसएन दास कॉलेज बदायूं के डॉ. सत्यम मिश्रा, जेएस कॉलेज अमरोहा के डॉ. मुकेश सिंह ने नामांकन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed