{"_id":"64070e21388ef262aa006d03","slug":"elderly-woman-dies-after-beaten-up-by-attackers-in-bareilly-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो सौ रुपये के विवाद में बेटों की पिटाई, बचाने आई मां की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो सौ रुपये के विवाद में बेटों की पिटाई, बचाने आई मां की जान गई
Tue, 07 Mar 2023 03:44 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 07 Mar 2023 03:44 PM IST
सार
उधार के दो सौ रुपये मांगने पर एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो भाइयों को घर में घुसकर पीटा। बेटों को बचाने आई मां को भी पीट दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मुन्नी देवी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर में उधार के दो सौ रुपये मांगने पर एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोहल्ला परा के एक घर में घुसकर दो भाइयों को पीट दिया। बेटों को बचाने पहुंची उनकी मां मुन्नी देवी (65) को भी युवकों ने पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मोहल्ला परा के सर्वेश कश्यप से मोहल्ले के ही राजेश ने 200 रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि रुपये मांगे तो राजेश अपने साथियों के साथ सर्वेश के घर पहुंचा और उसे पीटने लगा। सर्वेश की नाक काटकर अलग कर दी। भाई को पिटता देख दुर्गेश बचाने पहुंचा तो उसे भी पीटा। मां मुन्नी देवी बचाने पहुंची तो उन्हें भी पीटा गया। वह अचेत होकर जमीन पर गिर गई। परिजन उन्हें थाने लेकर पहुंचे। वहां से पुलिस ने सीएचसी भेजा, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि मुन्नी देवी के पति मेवाराम कश्यप ने तहरीर में शराब पीने को लेकर विवाद का कारण बताया। राजेश, सत्यपाल, संजू पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एसएसपी अखिलेश चौरसिया का कहना है कि महिला के शरीर पर चोट का कोई जाहिरा निशान नहीं मिला है। मौत हार्टअटैक से बताई जा रही है। पोस्टमार्टम से स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन