फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Elderly woman beaten up, then thrown out of the house after giving triple talaq in bareilly

बरेली: 60 साल की बुजुर्ग को तीन तलाक देकर घर से निकाला, पीड़िता ने पति से कहा था-बेटी को बेटा हुआ है, मिठाई...

Tue, 01 Jun 2021 11:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Jun 2021 11:27 PM IST
सार

घटना थाना शाही इलाके के कस्बा दुनका की है। यहां 60 वर्ष की महिला को उसके पति व बेटों ने मारपीट कर और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता तहरीर लेकर पुलिस चौकी दुनका पहुंची, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे डांट-डपटकर भगा दिया।

विज्ञापन
Elderly woman beaten up, then thrown out of the house after giving triple talaq in bareilly
फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला को उसके पति और बेटों ने पीटा, फिर उसके बाद उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन


घटना थाना शाही इलाके के कस्बा दुनका की है। यहां 60 वर्ष की महिला को उसके पति व बेटों ने मारपीट कर और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता तहरीर लेकर पुलिस चौकी दुनका पहुंची, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे डांट-डपटकर भगा दिया।
विज्ञापन


पीड़ित सुखिया ने बताया कि उसकी चार बेटी और दो लड़के शादीशुदा हैं। बेटी सुबीना ने पांच दिन पहले लड़के को जन्म दिया तो दामाद मुजस्सिर रविवार को मिठाई लेकर घर आया था। शाम को भट्ठे से पति और बेटे आए तो उन्होंने मुझे काफी भला-बुरा कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बेटे कदीर अहमद व छोटन ने हाथ पकड़े और पति सुराज अहमद ने लाठी से पीटा। रात में भी गला दबाकर मारने की कोशिश की। सोमवार सुबह तमाम लोगों के सामने पति ने मुझे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। सुबह पुलिस चौकी दुनका पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। मजबूरन वह बेटी-दामाद के घर पर रुकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed