फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Elderly man beaten to death with sticks in Aonla

आंवला में बुजुर्ग की लाठी डंडों से पीटकर हत्या

Tue, 25 Jan 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Elderly man beaten to death with sticks in Aonla
आंवला। क्षेत्र के गांव महमूदपुर में खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध की गांव के ही कुछ लोगों ने जमीन के विवाद में लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा। घटना की रिपोर्ट पांच लोगों के खिलाफ नामजद दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

महमूदपुर गांव के काशीनाथ शर्मा ने बताया कि उनके 65 वर्षीय भाई ओमप्रकाश उर्फ गुल्लन सोमवार शाम चार बजे खेत की रखवाली करने गए थे। शाम करीब पांच बजे गांव के सोनू, छोटू उर्फ प्रशांत, पूरन, रामफल और अनिल वहां पहुंचे। आरोप है ये लोग जानवरों को हांककर ओमप्रकाश के खेत में कर रहे थे। ओमप्रकाश ने इसका विरोध किया तो इन लोगों ने लाठी डंडों से ओमप्रकाश को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

घटना की खबर मिलने पर परिवार वाले खेत पर पहुंचे और ओमप्रकाश को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ओमप्रकाश के कोई संतान नहीं है। वह अपने भाई काशीनाथ के साथ रहते थे। काशीनाथ ने पांचों अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि हमलावरों से उनका पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व में भी वे मारपीट कर चुके हैं। इंस्पेक्टर आंवला राकेश कुमार ने बताया कि पिटाई से बुजुर्ग की मौत हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed