दरिंदगी: आठ साल की बच्ची को अगवा कर दो रिश्तेदारों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, गला दबाकर हत्या की कोशिश
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आठ साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो रिश्तेदारों ने मासूम को पहले अगवा किया, फिर उसके साथ दरिंदगी की। घर में कैद करके रखा। पुलिस ने बच्ची को मुक्त कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र से अपहृत बच्ची को तिलहर थाना क्षेत्र के गांव खानपुर में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दोनों आरोपी पीड़ित बच्ची के रिश्तेदार हैं। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने बच्ची को एक घर में कैद कर लिया। उसका गला भी दबाया, लेकिन उसी वक्त पुलिस वहां पहुंच गई। इस पर आरोपी भाग गए। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका चार मार्च की शाम घर से होली पर डालने के लिए फूल लेने निकली थी। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने तलाश की। पता न लगने पर अगले दिन पांच मार्च को थाने पर सूचना दी।
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच की तो पता चला कि बच्ची का अपहरण किया गया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि बच्ची के पिता का ममेरा भाई है। वह अपने चचेरे भाई की मदद से बच्ची को अगवा कर ले गया था। 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने तिलहर थाना क्षेत्र के गांव खानपुर से बच्ची को बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए थे।
पहले शराब पी, फिर किया अपहरण
इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार को भट्ठा चौराहे के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि बच्ची के पिता का ममेरा भाई चार मार्च को अपने चचेरे भाई के घर आया था। वहां दोनों ने शराब पी।इसके बाद बच्ची का अपहरण कर टेंपो से तिलहर थाना क्षेत्र के गांव खानपुर ले गए। वहां खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों के खिलाफ दर्ज अपहरण में मुकदमे में पाक्सो एक्ट के साथ ही दुष्कर्म की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट लगाकर आरोपियों का चालान कर दिया गया।
बच्ची की हत्या करना चाहते थे आरोपी
आठ साल की बच्ची चूंकि दोनों आरोपियों को रिश्तेदार होने की वजह से अच्छी तरह पहचानती थी। इसलिए बिना कोई विरोध किए उनके साथ चली गई। दोनों आरोपी बच्ची की हत्या करना चाहते थे। समय रहते पुलिस पहुंच गई और बच्ची को मुक्त कराया।