फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight trains cancelled from Sunday due to mega block in Roza

Trains Cancelled: रोजा में ब्लॉक... रविवार से आठ ट्रेनें निरस्त; त्रिवेणी एक्सप्रेस अगले आदेश तक रद्द

Sun, 21 Jul 2024 10:28 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Jul 2024 10:28 AM IST
सार

रोजा-सीतापुर रेलखंड में दोहरीकरण और रोजा यार्ड में रिमॉडिलिंग काम के कारण मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। ऐसे में रविवार से ट्रेनों का निरस्तीकरण शुरू हो गया। 

विज्ञापन
Eight trains cancelled from Sunday due to mega block in Roza
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के रोजा जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग के कारण रविवार से ट्रेनों का निरस्तीकरण शुरू हो गया। पहले दिन आठ ट्रेनों को निरस्त किया गया। चार का संचालन अगस्त के पहले सप्ताह तक रूट बदलकर किया जाएगा। सोमवार और मंगलवार से छह और ट्रेनों को अगस्त के पहले सप्ताह तक निरस्त कर दिया जाएगा। रोजा में मेगा ब्लॉक के कारण 48 ट्रेनों को निरस्त और 11 को डायवर्ट किया जाना है। वहीं त्रिवेणी एक्सप्रेस अगले आदेश तक निरस्त किया गया है। 

विज्ञापन


15043/44 लखनऊ-काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस, 22423/24 गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस रविवार से पांच अगस्त तक निरस्त रहेंगी। 12407/08 कर्मभूमि एक्सप्रेस सात अगस्त और 15655/56 कामख्या-वैष्णो देवी-कामाख्या एक्सप्रेस 31 जुलाई तक निरस्त रहेंगी। 15531/32 सहरसा-अमृतसर-सहरसा का संचालन पांच और 14009/14010 बनमंखी-आनंद विहार-बनमंखी एक्सप्रेस का संचालन चार अगस्त तक परिवर्तित रूट से किया जाएगा। इस दौरान ये ट्रेनें बरेली नहीं आएंगी। 
विज्ञापन


सोमवार से पांच अगस्त तक 14241/42 नौचंदी एक्सप्रेस, मंगलवार से पांच अगस्त तक 15119/20 जनता एक्सप्रेस और छह अगस्त तक 15211/12 जननायक एक्सप्रेस को भी निरस्त किया जाएगा। ट्रेनों के निरस्तीकरण और डायवर्जन के कारण अगस्त के पहले सप्ताह तक बरेली से पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने-आने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिवेणी एक्सप्रेस अगले आदेश तक निरस्त 
रेलवे ने टनकपुर-शक्तिनगर-टनकपुर 15076/75 त्रिवेणी एक्सप्रेस और टनकपुर-सिंगरौली-टनकपुर 15074/73 त्रिवेणी एक्सप्रेस को अगले आदेश तक निरस्त कर दिया है। टनकपुर से लखनऊ-गोरखपुर होते हुए शक्तिनगर और सिंगरौली तक यह इकलौती ट्रेन है। 

जुलाई के पहले सप्ताह बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण बरेली-टनकपुर रेलखंड क्षतिग्रस्त होने के बाद से ही त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित है। अब रोजा-सीतापुर रेलखंड में दोहरीकरण और रोजा यार्ड में रिमॉडिलिंग काम के कारण मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। ऐसे में त्रिवेणी एक्सप्रेस को अगले आदेशों तक निरस्त कर दिया गया है। 

छह ट्रेनों के रूट बदले, अब बरेली नहीं आएंगी
पीलीभीत और आसपास के इलाकों में भारी बारिश से सात ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। इनमें छह का रूट बदला गया है। 15020 टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस को एक बार फिर से भोजीपुरा से टनकपुर के बीच निरस्त कर दिया गया है। शनिवार को यह ट्रेन टनकपुर की बजाय भोजीपुरा से ही वापस कर दी गई। 

रोजा में ब्लॉक के कारण रेलवे ने छह ट्रेनों का निरस्तीकरण वापस लेते हुए इनका संचालन बरेली-शाहजहांपुर-रोजा के स्थान पर रामगंगा-बरेली सिटी-पीलीभीत-सीतापुर रूट से करने का निर्णय लिया था। ट्रेनों का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया था। इन ट्रेनों का जंक्शन और बरेली सिटी स्टेशन पर ठहराव भी था, लेकिन बारिश के कारण इन ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। 

अब 15529/30 सहरसा-आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस 24 जुलाई से 31 अगस्त तक, 15621/22 कामाख्या-आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस 25 जुलाई से एक अगस्त तक, 14009/10 मोतिहारी-आनंद विहार-मोतिहारी एक्सप्रेस 21 जुलाई से तीन अगस्त तक सीतापुर-पीलीभीत-बरेली सिटी-रामगंगा के स्थान पर बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-कानपुर सेंटर-गाजियाबाद और वापसी में रामगंगा-बरेली सिटी-पीलीभीत-सीतापुर के स्थान पर गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बाराबंकी-बुढ़वल के रास्ते चलाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed