फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight lakh rupees withdrawn from accounts, report on bank manager

Bareilly News: खातों से निकल गए आठ लाख रुपये, बैंक मैनेजर पर रिपोर्ट

Sun, 19 Mar 2023 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh rupees withdrawn from accounts, report on bank manager
बरेली। चौपुला निवासी दंपती के सिविल लाइंस स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्या शाखा में संचालित दो खातों से 8.16 लाख रुपये निकाल लिए गए। न्यायालय के आदेश पर शाखा प्रबंधक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


चौपुला निवासी नरेश ने बताया कि उनका और पत्नी माया देवी के खातों में एक ही मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है। नरेश ने अपने खाते में 11 लाख रुपये जमा किए थे, जिसमें से 3.25 लाख रुपये उन्होंने निकाल लिए थे। पत्नी माया देवी के खाते में 50 हजार रुपये जमा थे। नरेश के खाते से एक मनी ट्रांसफर एप द्वारा 7.68 लाख रुपये उड़ा दिए गए और माया देवी के खाते से 48 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


नरेश ने बताया कि वह अनपढ़ हैं, कभी किसी एप का इस्तेमाल नहीं किया। रुपये निकलने का मेसेज भी उनके मोबाइल पर नहीं आया। नरेश ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ रुपये गायब करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अंत में उन्होंने अदालत की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ठगों ने दो लाख उड़ाए, साइबर सेल ने एक लाख वापस कराए
बरेली। शमशाद हुसैन नाम के शख्स से साइबर ठगों ने करीब दो लाख रुपये ठग लिए थे। साइबर सेल ने इसमें से 99 हजार रुपये वापस करा दिए हैं। थाना इज्जतनगर के गांव खजुरिया निवासी शमशाद खान के पास एक नंबर से कॉल आई। इसमें फ्रिज रिपेयरिंग के नाम से उन्हें भ्रमित कर जानकारी ली गई और उनके खाते से दो बार में 1.91 रुपये निकाल लिए गए।

शमशाद हुसैन ने एसएसपी से शिकायत की थी। साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू करते हुए रकम फ्रीज कराई। फिलहाल, शमशाद के 99999 रुपये खाते में वापस आ गए हैं। शमशाद ने पुलिस का आभार जताते हुए लोगों से सावधान रहने को कहा है। ब्यूरो
ये बरतें सावधानी
किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड की डिटेल न दें।

किसी नए लिंक पर क्लिक न करें।
किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।

किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।

रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।
ठगी होते ही टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें।
cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed