फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight gram panchayats got new heads, supporters celebrated the victory

Bareilly News: आठ ग्राम पंचायतों को मिले नए प्रधान, समर्थकों ने मनाया जीत का जश्न

Fri, 09 Aug 2024 04:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 09 Aug 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Eight gram panchayats got new heads, supporters celebrated the victory
गांव धर्मंगदपुर जप्ती के प्रधान प्रकाश का फोटो। संवाद
शाहजहांपुर। रिक्त चल रहे ग्राम प्रधान के आठ पदों के लिए हुए मतदान का बृहस्पतिवार को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। ब्लॉक मुख्यालयों में मतगणना के बाद विजेता ग्राम प्रधानों को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। समर्थकों ने ढोल बजाकर और मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। एक जिला पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव का भी परिणाम भी घोषित किया गया।
विज्ञापन


--
प्रकाश बने धर्मगदपुर जप्ती के प्रधान

पुवायां। गावंसभा धर्मगदपुर जप्ती के प्रधान पद पर प्रकाश ने जीत हासिल की है। दो दिन पूर्व हुए मतदान में कुल 692 मत पड़े थे। बृहस्पतिवार को हुई मतगणना में प्रकाश को 458, सुनील कुमार को 226, अंजली कुशवाहा को एक मत मिला। सात मत निरस्त घोषित किये गए। बीईओ कृष्ण कुमार शुक्ला ने प्रकाश को जीत का प्रमाणपत्र दिया। जीत के बाद प्रकाश के समर्थकों ने ढोल बजवाकर जमकर खुशी मनाई। प्रकाश ने गांव में सभी के सहयोग से विकास कराने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन

-
जंगबहादुर को हराकर वेदवती बनीं बिलहरी की प्रधान
तिलहर। प्रतिद्वंद्वी जंग बहादुर को 269 मतों से हराकर वेदवती ग्राम पंचायत बिलहरी की नई प्रधान बनीं हैं। विजयी प्रत्याशी को रिटर्निंग अधिकारी विपिन कुमार वर्मा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वेदवती के पति चंद्रमोहन की एक सड़क हादसे में मौत के बाद उपचुनाव हुए थे। बृहस्पतिवार को खंड विकास परिसर में हुई मतगणना में प्रत्याशी वेदवती को 584 और दूसरे स्थान पर रहे जंगबहादुर को 315 मत प्राप्त हुए। दो मत निरस्त हुए। इस दौरान प्रधान के पुत्र सारांश, रितिक, भतीजा शनि गंगवार, समर्थक प्रधान बृजेश शास्त्री, बृजमोहन, अनिरुद्ध यादव, गीता गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आशा रानी बनीं बलेली की नई प्रधान
निगोही। ग्राम पंचायत बलेली में हुए उपचुनाव में आशा रानी ने अपने प्रतिद्वंद्वी कीर्ति देवी को 308 मतों से पराजित कर दिया। ब्लॉक ददरौल क्षेत्र के गांव बलेली की प्रधान बिलासो देवी का निधन हो जाने के कारण प्रधान पद रिक्त हो गया था। मुख्य मुकाबला पूर्व प्रधान बिलासो देवी की बड़ी बहू आशा रानी और कीर्ति देवी के बीच था। आशा रानी को 734 और कीर्ति देवी को 426 मत प्राप्त हुए। संवाद
--
सिढरा में 41 मतों से जीते सतीश
सेहरामऊ दक्षिणी। भावलखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिढरा के सतीश नए प्रधान होंगे। उन्हें 483 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सोनपाल 442 वोट पा सके। 41 वोटों से सतीश ने जीत दर्ज की। संवाद
---
कंधई को हराकर सीताराम बने प्रधान
बंडा। ग्राम पंचायत बरीबरा के उपचुनाव में सीताराम ने अपने प्रतिद्वंद्वी कंधई को 97 मतों से पराजित किया। गांव बरीबरा में प्रधान शिवकुमार का सात मार्च को निधन हो गया था। बृहस्पतिवार को सुबह ब्लॉक सभागार में पुलिस की मौजूदगी में मतगणना शुरू हुई। कंधई लाल को 427 मत प्राप्त हुए। सीताराम को 524 मत मिले। 33 मत रद्द कर दिए गए।

बरुआपट्टी के प्रधान बने आनंद प्रताप, दयाराम जिला पंचायत सदस्य
मदनापुर। मदनापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरुआ पट्टी सनायक के आनंद प्रताप पंकज नए प्रधान बने हैं। उन्होंने मोती को 172 वोटों से हरा दिया। आनंद को 631 वोट मिले जबकि मोती 459 वोट पा सके। वहीं मदनापुर वार्ड नंबर 36 के जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में दयाराम ने जीत हासिल की। उन्हें 6930 वोट मिले। दूसरे नंबर पर आए जितेंद्र 5259 वोट पा सके। समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया।

मुन्नालाल मरेना और अरविंद बने गोगेपुर के प्रधान
जैतीपुर। ब्लॉक क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों में नए प्रधान बने। मरेना ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में मुन्नालाल ने 721 वोट पाकर 541 वोट पाने वाले संतोष वर्मा को 180 मतों से हरा दिया। गोगेपुर ग्राम पंचायत के अरविंद यादव प्रधान बने हैं। अरविंद को 451 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मंगेश सिंह 344 वोट पा सके। वहीं जैतीपुर जौरा पट्टी अंचल के ग्राम पंचायत सदस्य के लिए हुए उपचुनाव में समोद सिंह ने 125 वोट पाकर ब्रह्मदेवी को 99 वोट से हरा दिया।

गांव धर्मंगदपुर जप्ती के प्रधान प्रकाश का फोटो। संवाद

गांव धर्मंगदपुर जप्ती के प्रधान प्रकाश का फोटो। संवाद

गांव धर्मंगदपुर जप्ती के प्रधान प्रकाश का फोटो। संवाद

गांव धर्मंगदपुर जप्ती के प्रधान प्रकाश का फोटो। संवाद

गांव धर्मंगदपुर जप्ती के प्रधान प्रकाश का फोटो। संवाद

गांव धर्मंगदपुर जप्ती के प्रधान प्रकाश का फोटो। संवाद

गांव धर्मंगदपुर जप्ती के प्रधान प्रकाश का फोटो। संवाद

गांव धर्मंगदपुर जप्ती के प्रधान प्रकाश का फोटो। संवाद

गांव धर्मंगदपुर जप्ती के प्रधान प्रकाश का फोटो। संवाद

गांव धर्मंगदपुर जप्ती के प्रधान प्रकाश का फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed