{"_id":"6840b829951be6e32503fc7d","slug":"eid-ul-azha-traffic-system-will-remain-changed-heavy-vehicles-will-not-enter-the-city-bareilly-news-c-4-lko1064-655981-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-अजहा : बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, शहर में प्रवेश नहीं करेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-अजहा : बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, शहर में प्रवेश नहीं करेंगे भारी वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गंगा दशहरा के मद्देनजर बुधवार शाम छह बजे से शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया। यह बृहस्पतिवार शाम को गंगा स्नान खत्म होने तक लागू रहेगा। इधर, सात जून को ईद-उल-अजहा पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। इस दौरान भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे।
एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि सात जून को ईद-उल-अजहा पर सुबह पांच बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इस दौरान दिल्ली, रामपुर, नैनीताल व पीलीभीत की ओर से से आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहा, बड़ा बाइपास, विलवा, विलयधाम, नवदिया झादा, रजऊ तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर आ सकेंगे। दिल्ली, रामपुर, नैनीताल व पीलीभीत की ओर से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से विलयधाम, रजऊ तिराहा होते हुए जा सकेंगे। बदायूं की ओर से आने वाले भारी वाहन सुबह सात बजे से पहले रामगंगा, बुखारा, कैंट होकर बरेली आ सकेंगे।
दिल्ली, रामपुर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें झुमका तिराहे से मिनी बाइपास, इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर, 100 फुटा पूर्वी होते हुए सेटेलाइट बस अड्डा तक आ सकेंगी। इसी मार्ग से इस रूट के वाहनों को वापस भेजा जाएगा। नमाज के दौरान चौकी चौराहा, मिनी बाइपास, दूल्हे मियां की मजार की ओर सभी भारी वाहन और रोडवेज बसें प्रतिबंधित रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर आज इस तरह रहेगा डायवर्जन
बृहस्पतिवार शाम को गंगा स्नान की समाप्ति तक भारी वाहन और रोडवेज बसों को रामगंगा पुल और मुख्य मार्गों से दूर रखा जाएगा। दिल्ली और रामपुर की ओर से आने वाले ट्रकों व बसों को झुमका तिराहे से बिलवा, रजऊ तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर भेजा जाएगा। बदायूं की ओर से आने वाले भारी वाहन देवचरा, फतेहगंज पूर्वी होते हुए बड़ा बाइपास से शहर में प्रवेश कर सकेंगे। नैनीताल और पीलीभीत की तरफ से आने वाले वाहन भी बड़ा बाइपास से ही ट्रांसपोर्ट नगर की ओर भेजे जाएंगे। डायवर्जन बुधवार शाम से लागू कर दिया गया है।